दरभंगा में शांति समिति बैठक, त्योहारों पर सख्त गाइडलाइन जारी

दरभंगा में शांति समिति बैठक, त्योहारों पर सख्त गाइडलाइन जारी

दरभंगा में शांति समिति की बैठक, त्योहारों को लेकर प्रशासन अलर्ट

डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध, CCTV निगरानी व असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

RxTv BHARAT | दरभंगा | 20 मार्च 2026

● ईद, रामनवमी, चैती छठ व दुर्गा पूजा को लेकर बैठक
● डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध, झांकियों की होगी जांच
● संवेदनशील स्थलों पर CCTV व अतिरिक्त पुलिस बल
● अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई

दरभंगा समाहरणालय स्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर सभागार में जिला दण्डाधिकारी कौशल कुमार की अध्यक्षता में जिला शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में ईद, चैती छठ, रामनवमी एवं दुर्गा पूजा जैसे प्रमुख पर्व-त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

दरभंगा में शांति समिति बैठक, त्योहारों पर सख्त गाइडलाइन जारी

बैठक में शांति समिति के सदस्यों ने विभिन्न सुझाव दिए, जिनमें प्रमुख स्थलों पर चिकित्सकीय दलों की तैनाती, साफ-सफाई, झांकियों के विषय-वस्तु की जांच, पोस्टर व स्लोगन की पूर्व समीक्षा, विद्युत के लटके तारों की मरम्मत एवं असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी शामिल है।

रामनवमी जुलूस के दौरान नाका संख्या-05 (राम जानकी मंदिर) पर विशेष पुलिस व्यवस्था, वैकल्पिक यातायात व्यवस्था, लहेरियासराय टावर, लोहिया चौक, दरभंगा टावर एवं नाका संख्या-06 पर प्रकाश, पेयजल व सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने पर बल दिया गया।

दरभंगा में शांति समिति बैठक, त्योहारों पर सख्त गाइडलाइन जारी

जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी समितियां झांकियों के विषय-वस्तु एवं स्लोगन का स्वयं परीक्षण करें और यह सुनिश्चित करें कि किसी भी प्रकार से किसी समुदाय की भावना आहत न हो। उन्होंने सिविल सर्जन को प्राथमिक उपचार किट (बैंडेज, हैंडीप्लास्ट, कॉटन, डिटॉल आदि) उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

अग्निशमन विभाग को अलर्ट रहने, पथ निर्माण विभाग को सड़कों की मरम्मत, स्वास्थ्य विभाग को प्रमुख स्थलों व डीएमसीएच में मेडिकल टीम तैनात करने तथा एंबुलेंस को तैयार रखने का निर्देश दिया गया। नगर निगम एवं पीएचईडी को पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा एसडीओ-एसडीपीओ को जुलूस मार्ग से अवरोध हटाने के निर्देश दिए गए।

भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में CCTV कैमरे लगाने, शांति समिति के सदस्यों को पहचान पत्र जारी करने तथा विशेष साफ-सफाई अभियान चलाने के निर्देश भी दिए गए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि डीजे पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा और किसी भी आपत्तिजनक झांकी की अनुमति नहीं दी जाएगी।

दरभंगा में शांति समिति बैठक, त्योहारों पर सख्त गाइडलाइन जारी

चैती छठ के अवसर पर घाटों की सफाई, बैरिकेडिंग, विद्युत व्यवस्था सुधार एवं सोशल मीडिया पर सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए गए। अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।

वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी ने कहा कि सभी संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता बरती जाएगी, पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी तथा जुलूस की वीडियोग्राफी कराई जाएगी।

जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे सभी पर्व-त्योहार आपसी भाईचारे और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं तथा प्रशासन का सहयोग करें।

📢 RxTv BHARAT WhatsApp चैनल से जुड़ें

👉 Join RxTv BHARAT

शेयर करे...
Journalist Rohit
CHANNEL HEAD & EDITOR
Journalist Rohit
EDITOR - IN - CHIEF
RxTv BHARAT
🎙️ केवल सच की बात
error: Content is protected !!