दरभंगा में जमीन निबंधन पर रोक से परेशान आवेदक, DM से लगाई गुहार
रोक सूची में जमीन होने से अटका निबंधन, शीघ्र समाधान की मांग
RxTv BHARAT | दरभंगा | 20 मार्च 2026
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!● रोक सूची में होने का दिया गया कारण
● अंचलाधिकारी से स्पष्टीकरण के बाद भी अटका मामला
● DM से हस्तक्षेप कर समाधान की मांग
दरभंगा जिले के कबरिया गांव के निवासी चंदन कुमार ने जमीन निबंधन से जुड़ी समस्या को लेकर जिलाधिकारी से हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने इस संबंध में आवेदन देकर जल्द समाधान की अपील की है।

आवेदन के अनुसार, चंदन कुमार ने वर्ष 2024 में अपनी पुत्री कोमल रानी के नाम से कबरिया मौजा में तीन कट्ठा चार धूर जमीन खरीदी थी। यह जमीन पुराने खाता संख्या 33 एवं खेसरा संख्या 446, 447 तथा नए खाता संख्या 85 एवं खेसरा संख्या 1449 में दर्ज है।
उन्होंने बताया कि 5 दिसंबर 2024 को निबंधन कराने के लिए जिला निबंधन कार्यालय में आवेदन दिया गया, लेकिन वहां यह कहकर प्रक्रिया रोक दी गई कि उक्त जमीन “रोक सूची” में दर्ज है।
इसके बाद निबंधन कार्यालय द्वारा 9 दिसंबर 2024 को सदर अंचलाधिकारी को पत्र भेजकर स्पष्टीकरण मांगा गया, जिसका जवाब 17 दिसंबर 2025 को अंचलाधिकारी द्वारा उपलब्ध करा दिया गया। बावजूद इसके अब तक निबंधन की प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी है।
आवेदक का कहना है कि बाद में उन्हें बताया गया कि रोक सूची से जमीन हटाने के लिए जिलाधिकारी की स्वीकृति आवश्यक है।
चंदन कुमार ने जिलाधिकारी से मामले को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्रवाई करने और निबंधन प्रक्रिया को जल्द पूरा कराने की मांग की है, ताकि उन्हें राहत मिल सके।
📢 RxTv BHARAT WhatsApp चैनल से जुड़ें





