कलश यात्रा के साथ कुंडहित में चैती दुर्गा पूजा शुरू

कलश यात्रा के साथ कुंडहित में चैती दुर्गा पूजा शुरू

कुंडहित. कुंडहित के सिंहवाहिनी मंदिर परिसर से 751 कन्याओं ने भव्य कलश यात्रा निकाली. इसके साथ ही चैती दुर्गा पूजा सह सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हो गया. सिंहवाहिनी मंदिर पूजा कमेटी की ओर से आयोजित इस सात दिवसीय धार्मिक उत्सव एवं मेले की शुरुआत महाषष्ठी के अवसर पर हुई. इस दौरान 751 कन्याओं ने करीब 5 किलोमीटर दूर शीला नदी से पवित्र जल लाकर कलश स्थापना की. कलश यात्रा के दौरान चाकदोला, बर्धमान की सरस्वती महिला ढाकी पार्टी ने आकर्षक नृत्य एवं ढाक वादन की प्रस्तुति. मंगलवार की शाम छह बजे से सिंहवाहिनी मंदिर परिसर में वृंदावन धाम से पधारे 13 वर्षीय कथावाचक कोत्सव बल्लभ शास्त्री जी ने सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा शुभारंभ किया. वहीं पांच दिवसीय वसंती पूजा महोत्सव पुरोहितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न कराया. श्रद्धालु भक्ति भाव से पूजा-अर्चना कर रहे हैं. कार्यक्रम में प्रशासनिक पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों समेत हजारों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे.

The post कलश यात्रा के साथ कुंडहित में चैती दुर्गा पूजा शुरू appeared first on Prabhat Khabar.

शेयर करे...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!