51 ग्राहकों को मिले आकर्षक पुरस्कार

51 ग्राहकों को मिले आकर्षक पुरस्कार

सिमडेगा. शहर के प्रतिष्ठित प्रतिष्ठान साउंड एंड विजन व फर्नीचर वर्ल्ड द्वारा दीपावली से लेकर अब तक की खरीदारी पर दिये गये कूपनों का लकी ड्रॉ आयोजित किया गया. इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्राहक उपस्थित रहे और पूरे कार्यक्रम में उत्साह का माहौल देखने को मिला. ड्रॉ के माध्यम से कुल 51 ग्राहकों को आकर्षक पुरस्कारों के लिए चयनित किया गया. भूखनी देवी (किनकेल) को प्रथम पुरस्कार के रूप में मोटरसाइकिल मिली. द्वितीय पुरस्कार एलइडी टीवी अनिल प्रसाद (बरपानी) को प्रदान किया गया, जबकि तृतीय पुरस्कार फ्रिज सुदर्शन सुरीन (कोलेबिरा) को मिला. इस प्रकार चतुर्थ पुरस्कार वाशिंग मशीन प्रभात सेठिया (लचरागढ़) को, पंचम पुरस्कार वाटर प्यूरिफायर शीतल एक्का (सामटोली) को तथा छठा पुरस्कार गीजर संध्या डुंगडुंग (टीटांगर) को दिया गया. सप्तम पुरस्कार के रूप में ओटीजी तेहरान सऊद (गुमला) को प्राप्त हुआ. इसके अलावा 44 अन्य ग्राहकों को सांत्वना पुरस्कार के रूप में मिक्सी और आयरन दिये जायेंगे. आयोजक राजेश शर्मा ने बताया कि ड्रॉ पूरी पारदर्शिता के साथ निकाला गया. कार्यक्रम के दौरान उपस्थित ग्राहकों ने इस पहल की सराहना की. आयोजकों ने सभी विजेताओं से अपील की है कि वे जल्द से जल्द प्रतिष्ठान में आकर अपने पुरस्कार प्राप्त करें.

The post 51 ग्राहकों को मिले आकर्षक पुरस्कार appeared first on Prabhat Khabar.

शेयर करे...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!