दरभंगा में LPG की भरपूर सप्लाई, अफवाहों से बचने की अपील

दरभंगा में LPG की भरपूर सप्लाई, अफवाहों से बचने की अपील

दरभंगा में LPG गैस की कोई कमी नहीं

आज 9454 सिलेंडर वितरण, प्रशासन ने अफवाहों से बचने की अपील की

 

दरभंगा में गैस की किल्लत नहीं, जमाखोरी पर होगी सख्त कार्रवाई

RxTv BHARAT | दरभंगा, 04 अप्रैल 2026

दरभंगा जिले में एलपीजी गैस की पर्याप्त उपलब्धता बनी हुई है। जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि आज जिले में कुल 9454 एलपीजी गैस सिलेंडरों का वितरण किया गया, जिसमें दरभंगा सदर में 7563, बेनीपुर में 767 और बिरौल में 1124 सिलेंडर शामिल हैं।

दरभंगा में LPG की भरपूर सप्लाई, अफवाहों से बचने की अपील

👉 आज 9454 गैस सिलेंडर का वितरण
👉 05 अप्रैल को 28,586 सिलेंडर वितरण का लक्ष्य
👉 20 स्थानों पर औचक छापेमारी
👉 कंट्रोल रूम की 25 शिकायतों का निपटारा

जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने बताया कि वर्तमान में 13,138 सिलेंडर एजेंसियों के गोदामों में उपलब्ध हैं। वहीं 05 अप्रैल 2026 को लगभग 15,448 सिलेंडरों की आपूर्ति होने की संभावना है, जबकि उसी दिन 28,586 सिलेंडरों के वितरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

दरभंगा में LPG की भरपूर सप्लाई, अफवाहों से बचने की अपील

उपभोक्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी गैस एजेंसियों द्वारा होम डिलीवरी सेवा जारी है। बुकिंग के 1 से 2 दिनों के भीतर गैस सिलेंडर सीधे उपभोक्ताओं के घर तक पहुंचाए जा रहे हैं।

जिला नियंत्रण कक्ष के माध्यम से प्राप्त शिकायतों का त्वरित समाधान किया जा रहा है। आज कंट्रोल रूम से प्राप्त 25 शिकायतों का निष्पादन किया गया। एलपीजी से संबंधित शिकायतों के लिए जिला नियंत्रण कक्ष का नंबर 06272-245055 जारी किया गया है।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में गैस की कोई कमी नहीं है और सभी उपभोक्ताओं के लिए पर्याप्त मात्रा में गैस उपलब्ध है। प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और अनावश्यक रूप से गैस सिलेंडरों का भंडारण न करें।

👉 RxTv BHARAT WhatsApp चैनल से जुड़ें

Join Now

कालाबाजारी एवं जमाखोरी पर सख्त रुख अपनाते हुए प्रशासन ने 20 स्थानों पर औचक छापेमारी की। चेतावनी दी गई है कि ऐसे मामलों में दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन ने यह भी बताया कि पेट्रोल एवं डीजल की भी पर्याप्त उपलब्धता है और सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करे...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!