बंगाल चुनाव 2026: रानीगंज में बोलीं ममता बनर्जी- बंगाल के बाद दिल्ली फतह करेगी टीएमसी

बंगाल चुनाव 2026: रानीगंज में बोलीं ममता बनर्जी- बंगाल के बाद दिल्ली फतह करेगी टीएमसी

Mamata Banerjee News Today: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के रण में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को भाजपा के खिलाफ अब तक का सबसे कड़ा रुख अख्तियार किया. कोयलांचल के केंद्र रानीगंज में एक विशाल चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने न केवल केंद्र सरकार पर हमला बोला, बल्कि भविष्य की रणनीति का भी संकेत दे दिया. उन्होंने ऐलान किया कि बंगाल में चौथी बार जीत दर्ज करने के बाद वह भाजपा को केंद्र की सत्ता से बेदखल करने के लिए देश भर के विपक्षी दलों को एकजुट कर ‘दिल्ली विजय’ की शुरुआत करेंगी.

ममता बनर्जी के भाषण की 5 बड़ी बातें

  • दिल्ली विजय का संकल्प : ममता बनर्जी ने कहा कि पश्चिम बंगाल का चुनाव जीतने के बाद वह राष्ट्रीय स्तर पर विपक्षी एकता की कमान संभालेंगी.
  • चित्तरंजन लोकोमोटिव : ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि उनके रेल मंत्री रहते जो चित्तरंजन लोकोमोटिव फल-फूल रहा था, उसे भाजपा ने बदहाल कर दिया.
  • धर्म और मानवता : बंगाल में हर धर्म के त्योहार समान उत्साह से मनाये जाते हैं. भाजपा यहां नफरत फैलाना बंद करे.
  • फंड की नाकेबंदी : ममता बनर्जी ने कहा कि केंद्र सरकार बंगाल के गरीबों का पैसा रोककर राज्य को तबाह करना चाहती है.
  • सत्ता का घमंड : ममता बनर्जी ने कहा कि बंगाल को तबाह करने की कोशिश भाजपा को पूरे देश में भारी पड़ेगी. वे केंद्र की सत्ता भी खो देंगे.

BJP की मौत की घंटी बनेगा SIR

ममता बनर्जी ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर निर्वाचन आयोग और भाजपा पर गंभीर आरोप लगाये. उन्होंने कहा कि भाजपा के इशारे पर चुनाव आयोग असली मतदाताओं के नाम काट रहा है. एक लक्ष्मण रेखा होनी चाहिए, लेकिन भाजपा हर सीमा लांघ रही है. याद रखना, यही एसआईआर तुम्हारी मौत की घंटी साबित होगी.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

बुलडोजर चलाकर सबको बंगाल से निकाल देगी भाजपा – ममता

भाजपा के बुलडोजर मॉडल पर भी ममता बनर्जी ने हमला बोला. कहा कि अगर भाजपा सत्ता में आयी, तो वे ‘बुलडोजर’ चलाकर सबको बंगाल से बाहर निकाल देंगे. मुर्शिदाबाद हिंसा पर भी उनका गुस्सा फूट पड़ा. ममता बनर्जी ने कहा- मेरी शक्तियां छीन ली गयीं हैं. उन्होंने रामनवमी के दौरान मुर्शिदाबाद में हुई झड़पों के दौरान प्रशासन की निष्क्रियता पर सवाल उठाये.

भाजपा के पास सिर्फ बुलडोजर और झूठ है. वे बंगाल को मिटाना चाहते हैं, लेकिन उन्हें नहीं पता कि बंगाल से ही उनकी विदाई का रास्ता शुरू होगा. हम डरने वाले नहीं, लड़ने वाले लोग हैं.

ममता बनर्जी, मुख्यमंत्री, पश्चिम बंगाल

मेरी सारी शक्तियां छीन ली – ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल की चीफ मिनिस्टर ने भावुक होते हुए कहा- मैं राज्य की चुनी हुई मुख्यमंत्री हूं, लेकिन चुनाव के नाम पर मेरी सारी शक्तियां छीन ली गयी हैं. प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है. उन्होंने चेतावनी दी कि चुनाव के बाद जैसे ही उनकी सरकार लौटेगी, हिंसा के जिम्मेदार हर शख्स को न्याय के कठघरे में खड़ा किया जायेगा.

कोयला चोरी और बेरोजगारी के मुद्दे पर पलटवार

ममता बनर्जी ने भाजपा के ‘भ्रष्टाचार’ वाले आरोपों का जवाब उन्हीं के अंदाज में दिया. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा अवैध कोयला खदानों से वसूली करती है और चोर तृणमूल कांग्रेस को बताती है. उन्होंने कहा- भाजपा लूटती है और झूठ बोलती है.

रोजगार और सरकारी योजना का रिपोर्ट कार्ड

मुख्यमंत्री ने दावा किया कि बंगाल में बेरोजगारी 40 प्रतिशत कम हुई है. 2 करोड़ नये अवसर पैदा हुए हैं. इसके विपरीत, मोदी सरकार का सालाना 2 करोड़ नौकरियों का वादा जुमला साबित हुआ. उन्होंने कहा कि पिछले 5 साल से केंद्र ने मनरेगा (100 दिन के काम की गारंटी), आवास और सड़क योजना का फंड पूरी तरह बंद कर रखा है.

इसे भी पढ़ें

राम के नाम पर हुड़दंग और तलवारें मंजूर नहीं, बीरभूम में भाजपा पर बरसे अभिषेक बनर्जी, मंच में लगी आग

बंगाल चुनाव 2026 से पहले मुर्शिदाबाद में राम नवमी पर संग्राम, रघुनाथगंज-जंगीपुर में कर्फ्यू जैसे हालात

घुसपैठिये तय नहीं करेंगे बंगाल का भविष्य, ममता बनर्जी सरकार के खिलाफ अमित शाह की 40 पेज की चार्जशीट

मुर्शिदाबाद में रामनवमी पर हिंसा के बीच रिपोर्ट कार्ड बनाम चार्जशीट, तृणमूल-भाजपा आमने-सामने

The post बंगाल चुनाव 2026: रानीगंज में बोलीं ममता बनर्जी- बंगाल के बाद दिल्ली फतह करेगी टीएमसी appeared first on Prabhat Khabar.

शेयर करे...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!