दरभंगा में हाई कोर्ट बेंच की मांग तेज, सांसद ने राज्यपाल से की मुलाकात

दरभंगा में हाई कोर्ट बेंच की मांग तेज, सांसद ने राज्यपाल से की मुलाकात

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

दरभंगा में हाई कोर्ट बेंच की मांग तेज

सांसद ने राज्यपाल से मिलकर विभिन्न मुद्दों पर सौंपा ज्ञापन

Court Building India Law

RxTv BHARAT | दरभंगा/पटना, 09 अप्रैल 2026

दरभंगा में पटना हाई कोर्ट की बेंच स्थापना की मांग एक बार फिर तेज हो गई है। सांसद सह लोकसभा में भाजपा सचेतक डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने बिहार के राज्यपाल सैयद अता हसनैन से पटना स्थित राजभवन में मुलाकात कर इस संबंध में ज्ञापन सौंपा।

👉 दरभंगा में हाई कोर्ट बेंच स्थापना की मांग
👉 उत्तर बिहार के लोगों को मिलेगा न्यायिक सुविधा
👉 विश्वविद्यालयों को केंद्रीय दर्जा देने की भी मांग
👉 कई विकास योजनाओं पर राज्यपाल का ध्यान आकृष्ट

सांसद ने राज्यपाल को मिथिला पेंटिंग, पाग और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने तिरहुत, कोशी सहित उत्तर बिहार के लगभग आठ करोड़ लोगों के लिए दरभंगा में हाई कोर्ट बेंच की स्थापना को आवश्यक बताया।

दरभंगा में हाई कोर्ट बेंच की मांग तेज, सांसद ने राज्यपाल से की मुलाकात

सांसद ने कहा कि वर्तमान में उत्तर बिहार के लोगों को न्यायिक कार्यों के लिए पटना जाना पड़ता है, जिससे समय और आर्थिक दोनों तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। कई जिलों से पटना की दूरी 4 से 7 घंटे तक है, जिससे आम लोगों पर अतिरिक्त बोझ पड़ता है।

उन्होंने बताया कि दरभंगा में पर्याप्त भूमि, संसाधन और न्यायिक मामलों की संख्या उपलब्ध है, जिससे यहां हाई कोर्ट बेंच की स्थापना कम खर्च में संभव है और मामलों के शीघ्र निपटारे में भी सहायता मिलेगी।

सांसद ने अपने ज्ञापन में दरभंगा स्थित डॉ. कामेश्वर सिंह संस्कृत विश्वविद्यालय एवं ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय को केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा देने, डब्ल्यूआईटी दरभंगा को केंद्र सरकार के अधीन संचालित करने, मिथिला क्षेत्र में पर्यटन विकास तथा बीएड शिक्षा की शुरुआत जैसे मुद्दों को भी उठाया।

उन्होंने कहा कि इन सभी योजनाओं के माध्यम से मिथिला क्षेत्र के सर्वांगीण विकास को गति दी जा सकती है और केंद्र सरकार की विकास प्रतिबद्धता को धरातल पर उतारा जा सकता है।

👉 RxTv BHARAT WhatsApp चैनल से जुड़ें

Join Now

सांसद ने अपने पत्र में दरभंगा में हाई कोर्ट बेंच की स्थापना को जनहित में अत्यंत आवश्यक बताते हुए इस दिशा में शीघ्र पहल करने का आग्रह किया है।

शेयर करे...
Journalist Rohit
CHANNEL HEAD & EDITOR
Journalist Rohit
EDITOR - IN - CHIEF
RxTv BHARAT
🎙️ केवल सच की बात
error: Content is protected !!