दरभंगा: तीसरी मंजिल के किचन में गैस लीकेज से ब्लास्ट, 3 की मौत

दरभंगा: तीसरी मंजिल के किचन में गैस लीकेज से ब्लास्ट, 3 की मौत

🔥 तीसरी मंजिल के किचन में लगी आग, सिलेंडर लीकेज से दंपति और मासूम की मौत

दरभंगा: तीसरी मंजिल के किचन में गैस लीकेज से ब्लास्ट, 3 की मौत

दरभंगा के सुंदरपुर में दर्दनाक हादसा, गैस पूरे कमरे में फैलने से हुआ फ्लैश ब्लास्ट

RxTv BHARAT | दरभंगा | 12 अप्रैल 2026

दरभंगा के सुंदरपुर तेनुपेर इलाके में रविवार की शाम एक ऐसा हादसा हुआ, जिसने पूरे मोहल्ले को झकझोर कर रख दिया। तीसरी मंजिल पर बने किचन में खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर से लीक हुई गैस पूरे कमरे में फैल गई और देखते ही देखते घर आग के गोले में तब्दील हो गया।

दरभंगा: तीसरी मंजिल के किचन में गैस लीकेज से ब्लास्ट, 3 की मौत

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, किचन छोटा और बंद था। गैस धीरे-धीरे पूरे कमरे में भरती चली गई। जैसे ही माचिस जलाई गई, अचानक जोरदार धमाके के साथ आग भड़क उठी। आग इतनी तेजी से फैली कि अंदर मौजूद लोगों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला।

👉 गोविंद कुमार दास (24 वर्ष), निशु कुमारी (22 वर्ष) और डेढ़ महीने के यश राज की मौत
👉 तीनों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
👉 4–5 लोग झुलसे, एक की हालत गंभीर
👉 तीसरी मंजिल के बंद किचन में गैस भरने से हुआ ब्लास्ट

इस दर्दनाक हादसे में गोविंद कुमार दास, उनकी पत्नी निशु कुमारी और उनका डेढ़ महीने का मासूम बेटा यश राज बुरी तरह झुलस गए। स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

दरभंगा: तीसरी मंजिल के किचन में गैस लीकेज से ब्लास्ट, 3 की मौत

घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने दरवाजा और खिड़कियां तोड़कर अंदर फंसे लोगों को बाहर निकालने की कोशिश की। इस दौरान कई लोग झुलस गए, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है।

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। बचाव कार्य के दौरान कुछ अग्निशमन कर्मी भी घायल हुए हैं।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि गैस सिलेंडर का उपयोग करते समय विशेष सावधानी बरतें। खासकर बंद कमरों और ऊपरी मंजिलों में गैस लीक की स्थिति बेहद खतरनाक हो सकती है।

शेयर करे...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!