दरभंगा ज्वेलर्स लूट केस में बड़ा खुलासा: मुख्य आरोपी गिरफ्तार, 12 लाख के जेवर बरामद

दरभंगा ज्वेलर्स लूट केस में बड़ा खुलासा: मुख्य आरोपी गिरफ्तार, 12 लाख के जेवर बरामद

दरभंगा ज्वेलर्स लूट केस में बड़ा खुलासा: मुख्य आरोपी गिरफ्तार, 12 लाख के जेवर बरामद

Prem Jewellers Robbery Case: SIT-STF की बड़ी कार्रवाई, अब तक 13 गिरफ्तार, करोड़ों की रिकवरी

RxTv BHARAT | दरभंगा | 18 अप्रैल 2026

दरभंगा के नगर थाना क्षेत्र स्थित बड़ा बाजार में प्रेम ज्वेलर्स की दुकान में हुई सनसनीखेज लूट मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चल रही लगातार कार्रवाई में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिससे पूरे मामले का बड़ा खुलासा हुआ है।

दरभंगा में 16 अप्रैल को नगर निकाय समिति चुनाव, प्रशासन ने जारी किया शेड्यूल

✔ कांड संख्या 72/26 के तहत दर्ज हुआ मामला
✔ अब तक 13 अभियुक्त गिरफ्तार और रिमांड पर
✔ पहले चरण में 40-45 लाख की लूटी संपत्ति बरामद
✔ मुख्य आरोपी नितेश कुमार सिंह उर्फ लालू सिंह गिरफ्तार
✔ 4830 ग्राम चांदी के जेवर बरामद (लगभग 12 लाख कीमत)
✔ ज्वेलरी खरीदने वाले दुकानदार को भी पुलिस ने दबोचा

पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर एसआईटी, एसटीएफ और समस्तीपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने मुख्य आरोपी नितेश कुमार सिंह उर्फ लालू सिंह को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने लूट के जेवरात को समस्तीपुर के एक ज्वेलर्स को बेचने की बात कबूल की।

दरभंगा में 16 अप्रैल को नगर निकाय समिति चुनाव, प्रशासन ने जारी किया शेड्यूल

इसके आधार पर पुलिस ने अराध्या ज्वेलर्स दुकान पर छापेमारी कर 2160 ग्राम चांदी के आभूषण बरामद किए। साथ ही आरोपी के घर के पास मिट्टी में छिपाकर रखे गए 2670 ग्राम चांदी के जेवर भी बरामद किए गए। कुल मिलाकर 4830 ग्राम चांदी के आभूषण पुलिस ने जब्त किए हैं, जिसकी कीमत करीब 12 लाख रुपये बताई जा रही है।

लूट के सामान खरीदने के आरोप में ज्वेलर्स दुकानदार को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अब शेष बचे आरोपियों की गिरफ्तारी और बाकी लूटे गए सामान की बरामदगी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

दरभंगा पुलिस की इस कार्रवाई से साफ है कि अपराधियों के खिलाफ सख्त अभियान जारी है और जल्द ही पूरे गिरोह का पर्दाफाश होने की उम्मीद है।

शेयर करे...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!