भरत दास मौत मामले में मानवाधिकार संगठन का बड़ा दावा, कार्रवाई की उठी मांग

भरत दास मौत मामले में मानवाधिकार संगठन का बड़ा दावा, कार्रवाई की उठी मांग

RxTv BHARAT

केवल सच की बात

BIHAR NATIONAL TRUSTED NEWS NETWORK

📅 06 अगस्त 2026 | 🏷️ दरभंगा | 🚨 मानवाधिकार

Rxtv brand logo

किशोर भरत दास की मौत मामले में कार्रवाई की मांग, मानवाधिकार संगठन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उठाए सवाल

दरभंगा। दरभंगा जिले के बेनीपुर अनुमंडल अंतर्गत नगर परिषद वार्ड-12 स्थित पीपरा गांव में मानवाधिकार इमर्जेंसी हेल्पलाइन एसोसिएशन, नई दिल्ली की जिला शाखा की ओर से आक्रोश सभा एवं प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष उमाकांत यादव ने की, जबकि संचालन प्रशासनिक पदाधिकारी प्रमोद कुमार साहु ने किया।

भरत दास मौत मामले में मानवाधिकार संगठन का बड़ा दावा, कार्रवाई की उठी मांग

मुख्य अतिथि प्रमंडलीय अध्यक्ष मनोहर कुमार झा ने कहा कि वर्ष 2025 में पर्वेक्षणगृह में सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के कटका पंचायत स्थित दहशील सतेल टोला निवासी नाबालिग भरत दास सहित तीन नाबालिगों की संदिग्ध मौत के मामले की राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की स्वतंत्र टीम ने जांच की थी। उन्होंने दावा किया कि जांच में किशोर न्याय अधिनियम (जे.जे. एक्ट) की धारा-10 के उल्लंघन की बात सामने आई और इसी कारण भरत दास की जान गई।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह भी दावा किया गया कि राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने इस मामले में सिंहवाड़ा थानाध्यक्ष, अनुसंधानक पुलिसकर्मियों तथा पर्वेक्षणगृह के जिम्मेदार कर्मियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर विधिसम्मत कार्रवाई करने के लिए बिहार के पुलिस महानिदेशक को पत्र भेजा था। संगठन के अनुसार आयोग ने दो सप्ताह के भीतर कार्रवाई की सूचना देने को कहा था, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

भरत दास मौत मामले में मानवाधिकार संगठन का बड़ा दावा, कार्रवाई की उठी मांग

संगठन के प्रतिनिधियों ने आरोप लगाया कि संबंधित मामले में सिंहवाड़ा थानाध्यक्ष अपनी जिम्मेदारी से बचने के लिए न्यायालय के आदेश का हवाला दे रहे हैं तथा मामले को लहेरियासराय थाना क्षेत्र का बताकर अपना पल्ला झाड़ रहे हैं।

मानवाधिकार संगठनों ने इस पूरे प्रकरण में जिलाधिकारी सह मानवाधिकार अध्यक्ष का ध्यान आकृष्ट करते हुए शीघ्र निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की।

कार्यक्रम में मानवाधिकार इमर्जेंसी हेल्पलाइन एसोसिएशन के राम भरोस ठाकुर, दिनेश प्रसाद, उमेश प्रसाद सिंह, राहुल कुमार, शशि कुमार सहित कई लोगों ने अपने विचार रखे।

नोट: इस समाचार में लगाए गए आरोप मानवाधिकार संगठन द्वारा आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में किए गए दावों पर आधारित हैं। संबंधित पक्ष का आधिकारिक पक्ष प्राप्त होने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।

मुख्य बातें

  • पीपरा गांव में मानवाधिकार संगठन की आक्रोश सभा एवं प्रेस कॉन्फ्रेंस।
  • भरत दास की मौत मामले में जे.जे. एक्ट के उल्लंघन का आरोप।
  • राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के पत्र का हवाला देकर कार्रवाई की मांग।
  • सिंहवाड़ा थाना पुलिस पर जिम्मेदारी से बचने का आरोप।
  • जिलाधिकारी से निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग।

📰 संबंधित खबरें

📲 RxTv BHARAT WhatsApp Group से जुड़ें

दरभंगा, बिहार और देश की ताज़ा एवं विश्वसनीय खबरें सबसे पहले पाने के लिए हमारे आधिकारिक WhatsApp Group से जुड़ें।

👉 WhatsApp Group Join करें


RxTv BHARAT

केवल सच की बात

© 2026 RxTv BHARAT | All Rights Reserved

शेयर करे...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!