🔴 दरभंगा पुलिस का मेगा एक्शन: 24 घंटे में 53 गिरफ्तारी, NBW वारंटियों पर कड़ा शिकंजा
🚨 शराब माफिया, नशेड़ी और अपहरण कांड तक ताबड़तोड़ कार्रवाई, ₹5.14 लाख जुर्माना वसूला
RxTv BHARAT | दरभंगा | 19 अप्रैल 2026
👉 जेल भेजे गए: 47
👉 NBW वारंट निष्पादन: 32
👉 जमानतीय वारंट: 12
👉 कुर्की: 09
👉 जुर्माना वसूली: ₹5,14,100
👉 जब्त वाहन: 1 मोटरसाइकिल
👉 सत्यापन: 69 (चरित्र+पासपोर्ट)
दरभंगा में कानून तोड़ने वालों के खिलाफ पुलिस ने ऐसा शिकंजा कसा कि अपराधियों में हड़कंप मच गया। पिछले 24 घंटे में जिलेभर में चलाए गए मेगा अभियान के दौरान 53 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिसमें से 47 अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया।
बहेड़ी थाना कांड संख्या-227/26 में माननीय न्यायालय द्वारा जारी NBW वारंट के तहत 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। साथ ही मुख्य अभियुक्त ओम विजय रौशन को भी दबोच लिया गया। इस कार्रवाई में एक विधि-विरुद्ध बालक को भी निरुद्ध किया गया है।
मनिगाछी, सोनकी और नेहरा थाना क्षेत्रों में चलाए गए अभियान में कई नशेड़ियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में सख्त संदेश गया है कि नशे और अपराध को अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
जमालपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी करते हुए 6 लीटर देशी शराब जब्त किया और करीब 50 लीटर कच्चा शराब नष्ट कर दिया। साथ ही आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।
अलीनगर थाना में POCSO एक्ट के तहत दो आरोपियों की गिरफ्तारी हुई, जबकि वाजितपुर थाना में अपहरण कांड के अभियुक्त को गिरफ्तार कर अपहृत लड़की को सकुशल बरामद किया गया।
भालपट्टी थाना पुलिस ने “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत गुम मोबाइल बरामद कर असली मालिक को लौटाया, जिससे लोगों का भरोसा और मजबूत हुआ है।
वाहन जांच अभियान के दौरान ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर भी कड़ी कार्रवाई की गई और कुल ₹5,14,100 का जुर्माना वसूला गया। इसके अलावा एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई।
पुलिस ने इस दौरान 32 अजमानतीय वारंट और 12 जमानतीय वारंट का निष्पादन किया। साथ ही 33 चरित्र सत्यापन और 36 पासपोर्ट सत्यापन भी पूरे किए गए।
दरभंगा पुलिस का साफ संदेश है कि अपराध, शराब तस्करी और कानून उल्लंघन के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।




