RxTv BHARAT NEWS
दरभंगा | प्रशासन | बकरीद अपडेट
BIG BREAKING NEWS
बकरीद को लेकर प्रशासन अलर्ट, अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी

मुख्य बातें
- बकरीद पर्व को लेकर जिला शांति समिति की बड़ी बैठक आयोजित
- सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
- ड्रोन, CCTV और QRT टीम से होगी 24 घंटे निगरानी
- जिले में फ्लैग मार्च और अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती होगी
दरभंगा समाहरणालय स्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर सभागार में जिला दण्डाधिकारी श्री कौशल कुमार की अध्यक्षता में ईद-उल-जोहा (बकरीद) पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और भाईचारे के वातावरण में संपन्न कराने को लेकर जिला शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में बताया गया कि बकरीद पर्व 28, 29 और 30 मई को मनाया जाएगा। पर्व को लेकर प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियाँ की जा रही हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि जिले में शांति और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने में शांति समिति की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है।
डीएम श्री कौशल कुमार ने कहा कि समिति के सदस्यों द्वारा दिए गए सभी सुझावों को गंभीरता से लिया गया है और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने नगर आयुक्त को सोलर स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त करने और कचरा उठाव के लिए ट्रैक्टरों की संख्या बढ़ाने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह, सांप्रदायिक तनाव या विधि व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों को भी चेतावनी दी गई।
📌 प्रशासन की बड़ी तैयारी:
✔️ संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा
✔️ ड्रोन और CCTV कैमरे से निगरानी होगी
✔️ QRT टीम 24 घंटे एक्टिव रहेगी
✔️ जिलेभर में फ्लैग मार्च किया जाएगा
✔️ साइबर सेल सोशल मीडिया पर रखेगी नजर
वरीय पुलिस अधीक्षक श्री जगुनाथ रेड्डी ने कहा कि जिले के संवेदनशील स्थलों पर चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। उन्होंने बताया कि बाहर से भी अतिरिक्त पुलिस बल मंगाए गए हैं। साथ ही QRT टीम, CCTV कैमरा और ड्रोन के माध्यम से लगातार निगरानी की जाएगी।

एसएसपी ने कहा कि सोशल मीडिया पर विशेष नजर रखी जाएगी और साइबर सेल 24 घंटे सक्रिय रहेगा। किसी भी प्रकार की भ्रामक या विवादित सूचना मिलने पर उसे शेयर करने के बजाय तुरंत प्रशासन को सूचना देने की अपील की गई।
बैठक में भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के निर्देश दिए गए। शांति समिति के सदस्यों ने मस्जिदों एवं ईदगाहों के पास पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, नियमित कचरा उठाव, बिजली व्यवस्था सुधारने, जलजमाव हटाने और असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई जैसे कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए।
महापौर श्रीमती अंजुम आरा ने कहा कि नगर निगम द्वारा पर्व को लेकर सभी तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं। वहीं नगर आयुक्त श्री राकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि सभी क्षेत्रों में ब्लीचिंग पाउडर, चुना, नमक और केमिकल उपलब्ध करा दिए गए हैं तथा विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है।
WhatsApp पर जुड़ें
दरभंगा और बिहार की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए RxTv BHARAT WhatsApp चैनल से जुड़ें।




