भाजपा में बड़ा धमाका पूर्व मंत्री आरके सिंह 6 साल के लिए निलंबित
- बिहार चुनाव जीत के 24 घंटे बाद बीजेपी का कड़ा एक्शन
- पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह पर पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप
- कटिहार मेयर ऊषा अग्रवाल और MLC अशोक अग्रवाल पर भी नोटिस
🌸
🛕
🌼
🎉
Darbhanga Town Marriage PlanningTent House • Band Party • Light & Sound • Decoration • Catering • Rooms • Hall • Mithila Aatishwaji (Desi Patake)
📞 8709330883
चुनाव प्रचार के दौरान आरके सिंह ने JDU BJP गठबंधन और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर खुले मंच से हमला बोला था। पार्टी ने पत्र जारी कर लिखा कि उनकी गतिविधियां स्पष्ट रूप से पार्टी विरोधी मानी गई हैं।
इसी कार्रवाई की श्रृंखला में भाजपा ने कटिहार मेयर ऊषा अग्रवाल और MLC अशोक अग्रवाल को शो-कॉज नोटिस दिया है। दोनों को 7 दिन के अंदर जवाब देने का निर्देश है। जवाब न मिलने पर निष्कासन तय है।
राजनीतिक हलकों में सवाल उठ रहा है कि क्या NDA की नई सरकार के साथ भाजपा ने बड़े स्तर पर सफाई अभियान शुरू कर दिया है। जीत के बावजूद पार्टी के अंदरूनी मतभेदों ने एकजुटता पर चिंता पैदा कर दी है।


