DMCH में NETCON-72 का भव्य आयोजन 100 वर्ष पूरे होने पर देश-विदेश के विशेषज्ञ एक मंच पर

- भारत के लगभग सभी राज्यों के साथ मलेशिया, नेपाल व दुबई से आए विशेषज्ञ
- 6 वर्कशॉप, CME, 10 गेस्ट लेक्चर और राष्ट्रीय क्विज प्रतियोगिताएँ
- DMCH के 100वें सालगिरह समारोह में प्रथम राष्ट्रीय Anatomy Quiz का आयोजन
13 नवंबर को CME और कुल 6 विशेष वर्कशॉप आयोजित हुए, जिनका उद्घाटन LNMU व आर्यभट्ट यूनिवर्सिटी के पूर्व कुलपति डॉ एस.पी. सिंह ने किया।
IVF वर्कशॉप का संचालन डॉ जीतेंद्र कुमार ने किया जिसमें 65 डेलीगेट्स उपस्थित रहे। प्लांटेशन वर्कशॉप में 70, जेनेटिक्स में 30 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
AIIMS दिल्ली से प्रो. डॉ रीमा दादा और डॉ मनोज कुमार ने Evidence-Based वर्कशॉप को संचालित किया।
क्वालिटी इंश्योरेंस वर्कशॉप डॉ रंजीत गोहा (IGIMS) द्वारा लिया गया जिसमें 15 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
माइक्रोमेट्री वर्कशॉप डॉ योगेश सोंटगे (JIPMER, पांडुचेरी) और डॉ उज्ज्वला भरनाकरकर (AIIMS कल्याणी) द्वारा संचालित हुई।
14 नवंबर को दो गेस्ट लेक्चर के बाद NETCON-72 का औपचारिक उद्घाटन पटना हाई कोर्ट के पूर्व जज जस्टिस अरुण कुमार ने किया। इस दौरान लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड डॉ एच.डी. जोशी को दिया गया।
पिछले वर्ष के श्रेष्ठ शोधपत्र के लिए ASI द्वारा डॉ नवीन कौर बेदी को बेस्ट पेपर अवॉर्ड दिया गया। साथ ही डॉ बिश्राम सिंह ने प्रतिष्ठित एस.पी. सिंह ओडिशन अवार्ड पर अपना व्याख्यान दिया।
इसके बाद दो पैनल डिस्कशन और कई गेस्ट लेक्चर आयोजित हुए। एनाटॉमी के इतिहास में पहली बार राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित National Anatomy UG Quiz का आयोजन हुआ,
जिसका प्रायोजन किया श्री नारायण मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, सहरसा ने।
UG क्विज 2025 के परिणाम (14.11.2025)
- टीम: वैद्य सेना – आयुष्मान मजूमदार (पुरुलिया मेडिकल कॉलेज, WB) – प्रथम – ₹15,000
- टीम: धनवंतरी – हर्षिता स्वस्तिक, आरूषी (DMCH) – द्वितीय – ₹10,000
- टीम: अमृत – साक्षी कुमारी, शालिनी सुमन (DMCH) – तृतीय – ₹8,000
- टीम: आयुष्मान – दियाशा बिस्वास, साक्षी झा (SNMCH सहरसा) – चतुर्थ – ₹6,000
- टीम: संजीवनी – मुकुल मुरारी, अबीद अली हैदर (NMCH पटना) – पंचम – ₹4,000
शाम 3–5 बजे तक ओरल और पेपर प्रेजेंटेशन तथा दो विशेष व्याख्यान आयोजित हुए।
15 नवंबर को प्रथम राष्ट्रीय Anatomy PG Quiz आयोजित हुई।क्विज मास्टर थे डॉ योगेश सोंटगे एवं डॉ रंजीत गोहा। जज के रूप में डॉ अंजलि सबनीश (मुंबई) और डॉ मनीषा गायकवार (AIIMS भुवनेश्वर) मौजूद रहीं।
- प्रथम – डॉ निजाम एवं डॉ कविता (ESIC MC बेंगलुरु)
- द्वितीय – डॉ भावधरानी एवं डॉ मोनिका एस
- तृतीय – डॉ मानस एस एवं डॉ वनजाक्षी
दिनभर 10 गेस्ट लेक्चर, ओरल एवं पेपर प्रेजेंटेशन सत्र आयोजित हुए। शाम 5 बजे जनरल बॉडी मीटिंग हुई और रात में आकर्षक अक्षरा सिंह नाइट का आयोजन किया गया।
16 नवंबर को दो महत्त्वपूर्ण लेक्चर एवं वैलिडिक्टरी फंक्शन आयोजित किया गया, जिसमें उपस्थित सभी विशेषज्ञों ने डॉ जी.एस. झा एवं उनकी टीम की सराहना की।
—


