दरभंगा में 15 लाख की अवैध शराब नष्ट: मद्य निषेध विभाग की बड़ी कार्रवाई

- कुल 1535.035 लीटर अवैध शराब का विधिवत विनष्टीकरण
- एसडीओ सदर व सहायक आयुक्त मद्य निषेध की उपस्थिति में प्रक्रिया पूर्ण
- नष्ट की गई शराब का अनुमानित बाजार मूल्य 15 लाख रुपये
सहायक आयुक्त मद्य निषेध श्री प्रदीप कुमार ने बताया कि यह कार्रवाई अनुमण्डल पदाधिकारी, सदर दरभंगा श्री विकास कुमार की उपस्थिति में समाहर्त्ता न्यायालय से प्राप्त राजसत व विनष्टीकरण आदेश के आधार पर की गई।विभाग द्वारा कुल 1535.035 लीटर अवैध शराब को नष्ट किया गया, जिसमें निम्न शामिल हैं:
- 178.800 लीटर देशी शराब
- 207.300 लीटर चुलाई शराब
- 520.135 लीटर विदेशी शराब
- 628.800 लीटर कफ सीरप
अधिकारियों ने बताया कि नष्ट की गई शराब का अनुमानित बाजार मूल्य 15.00 लाख रुपये है।
सहायक आयुक्त मद्य निषेध ने यह भी स्पष्ट किया कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू है और शराब का क्रय-विक्रय, परिवहन एवं भंडारण करना बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2016 (यथासंशोधित) के अन्तर्गत दण्डनीय अपराध है।
मद्य निषेध विभाग ने चेतावनी दी कि अवैध शराब कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति के विरुद्ध सख्त एवं निरन्तर कार्रवाई जारी रहेगी।
—


