दरभंगा नगर निगम में सफाई व्यवस्था की बड़ी कार्रवाई
महापौर–आयुक्त ने दिया सख्त निर्देश
- 4 सफाई अधीक्षक पर कार्रवाई
- GVP को मॉडल प्वाइंट बनाने का निर्देश
- कचरा वाहनों की ट्रैकिंग होगी सख्त
- अतिक्रमण हटाने पर कड़ा रुख
RxTv भारत ,ब्यूरो दरभंगा –– नगर निगम की महापौर अंजुम आरा की अध्यक्षता में शहर की समग्र स्वच्छता व्यवस्था पर
महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक हुई। बैठक में उपमहापौर नाजिया हसन, नगर आयुक्त राकेश कुमार गुप्ता, नगर प्रबंधक, अभियंता, जोन प्रभारी व सभी सफाई अधीक्षक शामिल हुए।
बैठक में पाया गया कि कई स्थानों पर सफाई व्यवस्था में गंभीर लापरवाही बरती जा रही है। इस पर नगर आयुक्त ने संबंधित सफाई अधीक्षकों के विरुद्ध कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया और वार्ड 27, 28, 33 एवं 40 के सफाई अधीक्षक को जांच के बाद पद से हटाने का आदेश दिया।
अखबारों और सोशल मीडिया पर मिली शिकायतों पर भी विस्तार से चर्चा हुई और त्वरित समाधान के निर्देश दिए गए।
बैठक में कई मुख्य निर्णय लिए गए—कचरा उठाव की वास्तविक मात्रा की जांच, GVP (Garbage Vulnerable Points)
का सौंदर्यीकरण कर मॉडल प्वाइंट बनाना, नए ई-रिक्शा कलेक्शन वाहन खरीद, कचरा वाहनों की मूवमेंट मॉनिटरिंग को मजबूत करना, सफाई कर्मियों को नियमित उपस्थिति और समय पर काम के लिए चेतावनी, उपकरण उपलब्धता एवं नालों की समय-समय पर सफाई।
इसी क्रम में महापौर ने निर्देश दिया कि बाजार, अस्पताल रोड, स्टेशन रोड, चौक–चौराहा सहित सभी मुख्य मार्गों की सफाई में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी। जहां शिकायत मिलेगी, वहां विशेष दल भेजकर तुरंत सफाई होगी।
नगर आयुक्त ने स्पष्ट कहा कि सरकारी जमीन पर अतिक्रमण बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और जहां भी कब्जा मिलेगा, तत्काल कार्रवाई होगी। भीड़भाड़ वाले इलाकों में रास्ता बाधित करने वाले अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए।
बैठक का उद्देश्य शहर की सफाई व्यवस्था को और मजबूत बनाना तथा नागरिक शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित
करते हुए दरभंगा को अधिक स्वच्छ और व्यवस्थित बनाना है।
—
दरभंगा सफाई व्यवस्था, नगर निगम अपडेट, स्वच्छता अभियान
#Darbhanga #NagarNigam #SwachhBharat #CleanCity #CityUpdate




