Jal Jeevan Mission Jharkhand, सरायकेला, (शचिंद्र कुमार दाश): सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया प्रखंड की टेंटोपोसी ग्रामीण जलापूर्ति योजना का लाभ अब तक ग्रामीणों को पूरी तरह नहीं मिल पा रहा है. कागजों में योजना को कंप्लीट बताया जा रहा है, लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि लक्ष्य के 50 प्रतिशत घरों तक भी नल से जल नहीं पहुंच पा रहा है. गर्मी की दस्तक के साथ ही इलाके में पेयजल संकट गहराने लगा है और ग्रामीणों को शुद्ध पानी के लिए जूझना पड़ रहा है. कई गांवों तक नहीं पहुंच पा रहा पानी ग्रामीणों के अनुसार विजय, सिंधुकोपा और जामडीह जैसे गांवों के कई घरों तक अब तक पानी नहीं…