साहिबगंज की निहारिका का ‘सुपर’ कमबैक! पहले प्रयास में प्रीलिम्स भी नहीं हुआ, दूसरे में बन गईं ‘अफसर’
UPSC Result 2025, साहिबगंज (सुनील ठाकुर): देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षा संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) का परिणाम घोषित हो गया है. इसमें साहिबगंज की बेटी निहारिका सिन्हा ने 365वीं रैंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है. उनकी इस सफलता से परिवार और क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है. निहारिका ने दूसरे प्रयास में हासिल की सफलता जानकारी के मुताबिक निहारिका शुरू से ही पढ़ाई में मेधावी रही हैं. उन्होंने अपने दूसरे प्रयास में यह सफलता हासिल की है. वह निरंजन सिन्हा और शबनम कुमारी की बड़ी बेटी हैं. उनके पिता पेशे से दर्जी हैं, जबकि उनकी मां शबनम कुमारी स्वास्थ्य विभाग में अनुबंध पर नर्स…

