RxTv BHARAT
केवल सच की बात
BIHAR NATIONAL TRUSTED NEWS NETWORK

दरभंगा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 131 अधिकारियों और लिपिकों का तबादला, तीन दिनों में योगदान का आदेश
डीएम कौशल कुमार के निर्देश पर समाहरणालय, प्रखंड, अनुमंडल और विभिन्न शाखाओं में व्यापक बदलाव
📌 मुख्य बिंदु
- 131 सहायक प्रशासी पदाधिकारी, प्रधान लिपिक एवं अन्य कर्मियों का स्थानांतरण।
- तीन दिनों के भीतर नए पदस्थापन स्थल पर योगदान का आदेश।
- तीन वर्ष से अधिक समय से एक ही कार्यालय में कार्यरत कर्मियों को किया गया स्थानांतरित।
- जुलाई 2026 का वेतन नए कार्यालय से देय होगा।
दरभंगा प्रशासन में बड़ा बदलाव
दरभंगा जिला प्रशासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी, पारदर्शी और जवाबदेह बनाने के उद्देश्य से बड़ा कदम उठाया है। जिलाधिकारी कौशल कुमार के आदेश के बाद 131 सहायक प्रशासी पदाधिकारियों, प्रधान लिपिकों, उच्चवर्गीय एवं निम्नवर्गीय लिपिकों का व्यापक स्तर पर स्थानांतरण किया गया है।

जिला स्थापना शाखा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, एक ही कार्यालय में तीन वर्षों से अधिक समय तक कार्यरत कर्मियों को प्रशासनिक दृष्टिकोण और कार्यहित को ध्यान में रखते हुए नए पदस्थापन स्थल पर भेजा गया है। इस फेरबदल में समाहरणालय, अनुमंडल कार्यालय, प्रखंड कार्यालय, जिला कोषागार, राजस्व शाखा तथा अन्य महत्वपूर्ण विभाग शामिल हैं।
👇 देखे पूरा लिस्ट:

तीन दिनों में देना होगा योगदान
जारी आदेश में स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि संबंधित कार्यालय प्रमुख प्रतिस्थानी की प्रतीक्षा किए बिना स्थानांतरित कर्मियों को तत्काल विरमित करेंगे। सभी कर्मियों को तीन दिनों के भीतर अपना प्रभार सौंपकर नए पदस्थापन स्थल पर योगदान सुनिश्चित करना होगा।
प्रभार प्रतिवेदन की तीन प्रतियां अनिवार्य
प्रशासन ने यह भी निर्देश दिया है कि प्रभार प्रतिवेदन की तीन प्रतियां तैयार की जाएंगी। एक प्रति वर्तमान कार्यालय, दूसरी जिला स्थापना शाखा तथा तीसरी संबंधित कर्मी अपने पास सुरक्षित रखेंगे।
जुलाई का वेतन नए कार्यालय से मिलेगा
महत्वपूर्ण निर्देश के तहत स्थानांतरित कर्मियों का जुलाई 2026 का वेतन उनके नए पदस्थापन कार्यालय से देय होगा। प्रशासनिक विशेषज्ञों का मानना है कि इस व्यापक फेरबदल से कार्य संस्कृति में पारदर्शिता बढ़ेगी तथा जनसेवा से जुड़े कार्यों में तेजी आएगी।
📰 संबंधित खबरें
🔹डीएम ने राजस्व कार्यों की समीक्षा की, लंबित मामलों के शीघ्र निपटारे का निर्देश
🔹सड़क की मांग को लेकर ग्रामीण पहुंचे डीएम के दरबार
🔹नगर पुलिस अधीक्षक ने बहादुरपुर थाना में की अनुसंधान बैठक
🔹लहेरियासराय थाना में SSP की अनुसंधान बैठक
🔹दरभंगा में 272 पंचायत कार्यपालक सहायकों का तबादला, देखें पूरी सूची
📲 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
दरभंगा और बिहार की ताज़ा खबरों के लिए हमारे आधिकारिक ग्रुप से जुड़ें।
रिपोर्ट: जॉर्नलिस्ट रोहित, ब्यूरो दरभंगा




