राष्ट्रीय लोक अदालत प्रचार रथ रवाना दरभंगा न्यायालय परिसर से हरी झंडी

- 13 दिसंबर के राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए जागरूकता रथ रवाना
- लोगों को विवाद निपटान के लाभ बताए जाएंगे
- न्याय विभीषण अधिकारियों की टीम रही मौजूद
RxTv BHARAT, ब्यूरो दरभंगा –
दरभंगा में रविवार को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार श्री शिव गोपाल मिश्र ने राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार रथ को न्यायालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
वीडियो भी देखे : राष्ट्रीय लोक अदालत प्रचार रथ रवाना
आगामी 13 दिसंबर को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रति आमजनों में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से यह रथ पूरे क्षेत्र में दौरे पर रहेगा और लोगों को लोक अदालत के महत्व व सुविधाओं की जानकारी देगा।
न्यायाधीश श्री मिश्र ने कहा कि लोक अदालत में विवाद समाधान एक जीत-जीत प्रक्रिया है, जहां किसी भी पक्ष की हार नहीं होती। यहां दिया गया फैसला सिविल न्यायालय के निर्णय के समान मान्य होता है और सभी पक्षों पर बाध्यकारी होता है। इस फैसले के विरुद्ध किसी प्रकार की अपील का प्रावधान नहीं है। यदि मामले में कोर्ट फी जमा की गई होती है, तो वह वापस भी कर दी जाती है। उन्होंने बताया कि इस प्रकिया से न सिर्फ समय और धन की बचत होती है, बल्कि पारिवारिक और सामाजिक सौहार्द भी कायम रहता है।
जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव आरती कुमारी ने उम्मीद जताई कि इस आयोजन में बड़ी संख्या में लोग भाग लेंगे और हजारों लोगों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। मौके पर विशेष न्यायाधीश पोस्को प्रोतिमा परिहार, विशेष न्यायाधीश उत्पाद रविशंकर कुमार, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जुनैद आलम समेत कई न्यायिक अधिकारी, पैनल अधिवक्ता, लीगल एड डिफेंस सदस्य और पीएलवी मौजूद थे।
—
लोक अदालत, दरभंगा न्यायालय, जागरूकता रथ, जिला विधिक सेवा प्राधिकार
#लोकअदालत #दरभंगा #जागरूकतारथ #LegalAwareness #DLSA #BreakingNews #ViralNews


