नगर निगम बोर्ड बैठक में हंगामा बुडको कार्य, बंदर समस्या और सड़कों की गुणवत्ता पर उठा सवाल

नगर निगम बोर्ड बैठक में हंगामा  बुडको कार्य, बंदर समस्या और सड़कों की गुणवत्ता पर उठा सवाल

  • बुडको द्वारा कराए जा रहे निर्माण कार्यों पर पार्षदों ने जताई नाराजगी
  • बंदर आतंक और एनओसी के बावजूद कार्रवाई नहीं होने का मुद्दा उठा
  • नगर विधायक ने अधिकारियों को फटकार लगाते हुए दिए निर्देश

RxTv BHARAT, ब्यूरो दरभंगा –

दरभंगा नगर निगम के सभागार में आयोजित सामान्य बोर्ड की बैठक उस वक्त हंगामेदार हो गई, जब पार्षदों ने शहर में चल रहे विकास कार्यों की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठाने शुरू कर दिए।
बैठक की अध्यक्षता नगर महापौर अंजुम आरा ने की, जबकि सदन में नगर आयुक्त समेत संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

नगर निगम बोर्ड बैठक में हंगामा बुडको कार्य, बंदर समस्या और सड़कों की गुणवत्ता पर उठा सवाल

बैठक के दौरान बुडको द्वारा कराए जा रहे सड़क और नाला निर्माण कार्यों को लेकर पार्षदों ने कड़ा विरोध जताया। पार्षदों का आरोप था कि संवेदकों द्वारा मानकों की अनदेखी की जा रही है और स्थानीय विरोध के बावजूद कई जगहों पर रात में कार्य कराया जा रहा है, जिससे आम लोगों को परेशानी हो रही है।

नगर निगम बोर्ड बैठक में हंगामा बुडको कार्य, बंदर समस्या और सड़कों की गुणवत्ता पर उठा सवाल

नगर विधायक संजय सरावगी ने बुडको की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को फटकार लगाई और स्पष्ट निर्देश दिए कि घटिया निर्माण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गुणवत्ता से समझौता करने वालों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

बैठक में शहर में बढ़ती बंदर समस्या भी प्रमुख मुद्दा रही। पार्षदों ने कहा कि वन विभाग से एनओसी मिलने के बावजूद अब तक बंदरों के स्थानांतरण को लेकर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। इस पर नगर आयुक्त ने बताया कि बंदरों के स्थानांतरण की प्रक्रिया जटिल है और इसके लिए
स्पष्ट एसओपी की आवश्यकता होती है।

नगर निगम बोर्ड बैठक में हंगामा बुडको कार्य, बंदर समस्या और सड़कों की गुणवत्ता पर उठा सवाल

जवाब से असंतुष्ट पार्षदों ने प्रशासन पर टालमटोल का आरोप लगाया और कहा कि शहर के कई इलाकों में बंदर आतंक का रूप ले चुके हैं। बैठक में यह भी तय किया गया कि सभी मामलों की विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर अगली बैठक में सदन के सामने रखी जाएगी।

सूचना, मदद व विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें 9472867520


दरभंगा नगर निगम, बोर्ड बैठक, बुडको कार्य, सड़क निर्माण, नाला निर्माण, बंदर समस्या, नगर विधायक, पार्षद हंगामा, शहरी विकास

#Darbhanga #NagarNigam #BoardMeeting #BUDCO #MunicipalNews #BiharNews #RxTvBharat

शेयर करे...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!