RxTv BHARAT
केवल सच की बात
BIHAR NATIONAL TRUSTED NEWS NETWORK
दरभंगा: बच्चे की सुरक्षा को लेकर नजदीकी स्कूल में नामांकन की गुहार, डीएम के जनता दरबार पहुंचे अभिभावक
✍️ जर्नलिस्ट रोहित | ब्यूरो, दरभंगा

दरभंगा: जिला पदाधिकारी के जनता दरबार में शुक्रवार को घनश्यामपुर प्रखंड के नवटोल निवासी विश्वनाथ प्रसाद यादव अपने पुत्र के नामांकन से जुड़ी समस्या लेकर पहुंचे। उन्होंने जिलाधिकारी से आग्रह किया कि बच्चे की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उसके घर के पास स्थित मध्य विद्यालय पुनहद में कक्षा छह में नामांकन कराया जाए।
📚 घर के पास स्कूल में नामांकन की मांग

फरियादी ने बताया कि उनके पुत्र संजीत कुमार कुन्दन ने प्राथमिक विद्यालय नवटोल से कक्षा पांचवीं उत्तीर्ण की है। उनका कहना है कि घर से लगभग 200 मीटर की दूरी पर स्थित मध्य विद्यालय पुनहद में नामांकन कराना चाहते हैं, लेकिन पंचायत अलग होने का हवाला देकर विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने आवेदन तक स्वीकार नहीं किया।
🚸 दूर के स्कूल जाने में दुर्घटना का डर
उन्होंने बताया कि जिस विद्यालय में नामांकन कराने की सलाह दी जा रही है, वह उनकी पंचायत में है, लेकिन वहां की दूरी करीब ढाई किलोमीटर है। उस विद्यालय तक पहुंचने के लिए मुख्य सड़क से होकर गुजरना पड़ता है। उनका कहना है कि इससे बच्चे की सुरक्षा को लेकर हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
“पिछले तीन-चार महीनों से लगातार प्रयास कर रहा हूं, लेकिन अब तक मेरे बेटे का किसी भी विद्यालय में नामांकन नहीं हो पाया है।”
📝 पहले भी दिया था आवेदन
विश्वनाथ प्रसाद यादव ने बताया कि इस संबंध में पहले जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) को भी आवेदन दिया गया था। वहां से मामले को नियमानुसार कार्रवाई के लिए प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (बीईओ) के पास भेजा गया, लेकिन उन्हें अपने पंचायत के विद्यालय में ही नामांकन कराने की बात कहकर मामला आगे नहीं बढ़ाया गया।
📌 डीएम से की यह मांग
जनता दरबार में दिए गए आवेदन के माध्यम से उन्होंने जिलाधिकारी से बच्चे की सुरक्षा, सुविधा और शिक्षा के अधिकार को ध्यान में रखते हुए घर के नजदीक स्थित मध्य विद्यालय पुनहद में कक्षा छह में नामांकन सुनिश्चित कराने की मांग की।
✔️ जनता दरबार में डीएम से लगाई गुहार
✔️ घर के पास स्कूल में नामांकन की मांग
✔️ पंचायत अलग होने का हवाला देकर आवेदन नहीं लेने का आरोप
✔️ दूर के स्कूल जाने में सुरक्षा को लेकर जताई चिंता
✔️ तीन-चार महीने से नामांकन नहीं होने का दावा
📲 RxTv BHARAT WhatsApp ग्रुप
दरभंगा, बिहार और देश की ताज़ा एवं विश्वसनीय खबरें सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें।
📰 सम्बन्धित खबरें
RxTv BHARAT
केवल सच की बात
© 2026 RxTv BHARAT | All Rights Reserved
(RxtvNews / RxTv Bharat | Reg. No. BR100048098)
के Owner द्वारा अधिकृत है। संपादक, ब्यूरो चीफ, स्ट्रिंगर, रिपोर्टर 📞 Mobile: 9472867520 | 🌐 Website: www.rxtvbharat.com दुरुपयोग की स्थिति में व्यक्तिगत उत्तरदायित्व होगा।




