- हर उपभोक्ता को संबंधित ट्रांसफार्मर से किया जा रहा टैग
- स्मार्ट व नॉन-स्मार्ट सभी उपभोक्ता शामिल
- बिजली चोरी रोकने और पारदर्शिता बढ़ाने की पहल
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
RxTv BHARAT, ब्यूरो दरभंगा – विद्युत ऊर्जा चोरी एवं विद्युत आपूर्ति की गुणवत्ता पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से विद्युत आपूर्ति अंचल, दरभंगा द्वारा उपभोक्ता टैगिंग की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। इस नई पहल के तहत दरभंगा अंचल के अंतर्गत आने वाले सभी बिजली उपभोक्ताओं को उनके संबंधित ट्रांसफार्मर से टैग किया जा रहा है, ताकि आपूर्ति व्यवस्था को अधिक पारदर्शी और जवाबदेह बनाया जा सके।
विभागीय जानकारी के अनुसार, सबसे पहले ट्रांसफार्मर पर लगे मीटर से जुड़े सभी स्मार्ट एवं नॉन-स्मार्ट उपभोक्ताओं की पहचान की जा रही है और उन्हें उसी ट्रांसफार्मर के साथ टैग किया जा रहा है। इससे भविष्य में यदि किसी भी उपभोक्ता द्वारा बिजली चोरी की जाती है, तो उसे आसानी से चिन्हित कर त्वरित कार्रवाई की जा सकेगी।
इस अवसर पर विद्युत अधीक्षण अभियंता, विद्युत आपूर्ति अंचल दरभंगा श्री अजय कुमार अन्य पदाधिकारीगण एवं मेसर्स हाई प्रिंट एजेंसी के परियोजना प्रबंधक की उपस्थिति में प्रक्रिया की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने बताया कि टैगिंग प्रक्रिया पूरी होने के बाद बिजली चोरी पर काफी हद तक लगाम लगेगी और ईमानदार उपभोक्ताओं को इसका सीधा लाभ मिलेगा, साथ ही विद्युत आपूर्ति व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी।
9472867520
बिजली विभाग, दरभंगा अंचल, उपभोक्ता टैगिंग, बिजली चोरी, विद्युत आपूर्ति, ट्रांसफार्मर टैगिंग
#DarbhangaElectricity #PowerTheft #ConsumerTagging #BiharElectricity #DarbhangaNews





