सभी दिव्यांगजनों के लिए जरूरी सूचना 20 दिसंबर को निःशुल्क UDID कार्ड निर्माण विशेष शिविर

सभी दिव्यांगजनों के लिए जरूरी सूचना 20 दिसंबर को निःशुल्क UDID कार्ड निर्माण विशेष शिविर
  • 20-12-2025 (शनिवार) को विशेष शिविर का आयोजन

  • प्रातः 11:00 बजे से संध्या 5:00 बजे तक सुविधा

  • स्थान: सिविल सर्जन कार्यालय परिसर, दरभंगा

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

RxTv BHARAT, ब्यूरो दरभंगा —

सिविल सर्जन कार्यालय एवं जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग, दरभंगा की ओर से जिले के सभी दिव्यांगजनों को सूचित किया गया है कि दिनांक 20 दिसंबर 2025 को यूडीआईडी (UDID) कार्ड निर्माण हेतु एक विशेष निःशुल्क शिविर का आयोजन सिविल सर्जन कार्यालय परिसर, दरभंगा में किया जा रहा है।

इस शिविर में प्रातः 11 बजे से संध्या 5 बजे तक आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।जिन दिव्यांगजनों का अभी तक यूडीआईडी कार्ड नहीं बना है, वे इस शिविर में उपस्थित होकर अपना कार्ड बनवा सकते हैं।

यूडीआईडी कार्ड एक राष्ट्रीय पहचान पत्र है, जिसके माध्यम से दिव्यांगजनों को पेंशन, भत्ता, छात्रवृत्ति, इलाज, रोजगार सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं और सुविधाओं का लाभ मिलता है।

कौन आवेदन कर सकता है:
ऐसे सभी दिव्यांगजन जिनकी दिव्यांगता 40 प्रतिशत या उससे अधिक है तथा जिनके पास मान्यता प्राप्त चिकित्सकीय प्राधिकरण द्वारा जारी दिव्यांगता प्रमाण पत्र है। इसमें शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक एवं बहुविकलांगता से ग्रसित पात्र व्यक्ति शामिल हैं।

आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज:
• दिव्यांगता प्रमाण पत्र (40% या उससे अधिक)
• आधार कार्ड (अनिवार्य)
• पासपोर्ट साइज फोटो
• मोबाइल नंबर (आधार से लिंक होना वांछनीय)
• यदि पूर्व में कोई दिव्यांग प्रमाण पत्र या सरकारी पहचान पत्र है तो उसकी प्रति

प्रशासन की ओर से अपील की गई है कि सभी पात्र दिव्यांगजन निर्धारित तिथि व समय पर सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ शिविर में पहुंचकर इस सुविधा का लाभ उठाएं, ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो।

सूचना, मदद व विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
9472867520

RxTv BHARAT पर प्रकाशित यह सूचना जनहित में जारी की गई है। विवरण संबंधित विभागीय सूचना एवं मानक नियमों पर आधारित है। किसी भी प्रकार की त्रुटि के लिए चैनल जिम्मेदार नहीं होगा।

दरभंगा न्यूज, UDID कार्ड शिविर, दिव्यांगजन पहचान पत्र, सिविल सर्जन कार्यालय, सरकारी सुविधा

#Darbhanga #UDIDCard #Divyangjan #BiharNews #PublicNotice #GovernmentScheme

शेयर करे...
Journalist Rohit
CHANNEL HEAD & EDITOR
Journalist Rohit
EDITOR - IN - CHIEF
RxTv BHARAT
🎙️ केवल सच की बात
error: Content is protected !!