नए उद्योगों पर डीएम का फोकस हर शुक्रवार होगा “उद्योग संवाद”

- निवेश बढ़ाने को लेकर डीएम की समीक्षा बैठक
- औद्योगिक भूमि और इकाइयों की स्थिति पर चर्चा
- उद्यमियों से सीधे संवाद का फैसला
बैठक के दौरान जिले में उपलब्ध औद्योगिक भूमि, औद्योगिक क्षेत्रों में संचालित इकाइयों की वर्तमान स्थिति और नए उद्योगों की स्थापना से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि जिले में औद्योगिक निवेश बढ़ाने के लिए विभागों के बीच बेहतर समन्वय और त्वरित कार्रवाई बेहद जरूरी है।
डीएम ने निर्देश दिया कि जिले के संभावित और इच्छुक उद्यमियों के साथ प्रत्येक शुक्रवार को “उद्योग संवाद” का आयोजन किया जाए। इस संवाद के माध्यम से उद्यमियों की समस्याओं, सुझावों और जरूरतों पर सीधी बातचीत होगी, जिससे उद्योग लगाने की प्रक्रिया को सरल और प्रभावी बनाया जा सके।
जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिया कि उप महाप्रबंधक, बियाडा दरभंगा एवं महाप्रबंधक, जिला उद्योग केन्द्र दरभंगा अपने-अपने कार्यालयों में प्रतिदिन मिलने वाले उद्योग लगाने के इच्छुक उद्यमियों को अनिवार्य रूप से उद्योग संवाद कार्यक्रम में शामिल कराना सुनिश्चित करें। इससे उद्यमियों को विभागीय मार्गदर्शन, भूमि की उपलब्धता और अन्य आवश्यक सुविधाओं की पूरी जानकारी मिल सकेगी।
जिलाधिकारी ने कहा कि जिले में उद्योगों की स्थापना से रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और स्थानीय आर्थिक विकास को मजबूती मिलेगी। जिला प्रशासन उद्योगों के लिए अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराने को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
9472867520
दरभंगा न्यूज, नए उद्योग, उद्योग संवाद, जिला उद्योग केन्द्र दरभंगा, बियाडा दरभंगा, औद्योगिक निवेश, रोजगार सृजन, स्थानीय विकास, जिला प्रशासन दरभंगा
#Darbhanga #NewIndustries #UdyogSamvad #IndustrialDevelopment #BIADA #DistrictIndustryCenter #EmploymentGeneration #BiharNews #LocalEconomy #Investment


