रोज पब्लिक स्कूल में प्रतिभा का भव्य प्रदर्शन STEM एवं ह्यूमैनिटीज़ शोकेस में छात्रों ने दिखाया कमाल

- वैज्ञानिक सोच व सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा
- विशेषज्ञ निर्णायकों ने मॉडलों का किया मूल्यांकन
- रसल व शैली हाउस संयुक्त रूप से प्रथम
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री सत्येन्द्र प्रसाद, उपनिदेशक, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, दरभंगा तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती नाजिया हसन, उप महापौर, दरभंगा नगर निगम की गरिमामयी उपस्थिति रही। निर्णायक मंडल के रूप में डॉ. नागेन्द्र कुमार सिंह, डॉ. मंजर सुलेमान, डॉ. शुशोवन बानिक एवं श्री आलोक रंजन ने विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत प्रदर्शनी की गुणवत्ता, मौलिकता और बारीकी से मूल्यांकन किया।
विद्यालय की निदेशिका डॉ. अनुपमा झा, उप निदेशक श्री अमन अनुराज एवं प्रिंसिपल श्रीमती कनिका पालित सरकार द्वारा सभी अतिथियों का मिथिला परंपरा के अनुसार पुष्पगुच्छ, पाग एवं चादर भेंट कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि द्वारा फीता काटकर किया गया।
संपूर्ण प्रदर्शनी को रसल हाउस, ओरवेल हाउस, शैली हाउस, इलियट हाउस एवं किड्स हाउस—पाँच हाउसों में विभाजित किया गया था। निर्णायक मंडल ने सभी हाउसों के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत मॉडलों एवं प्रयोगों का सूक्ष्म निरीक्षण किया। निर्णय के अनुसार रसल हाउस एवं शैली हाउस को संयुक्त रूप से प्रथम स्थान, जबकि ओरवेल हाउस एवं इलियट हाउस को द्वितीय स्थान प्रदान किया गया।
मैगनेट वर्ल्ड, डिफेन्स सिस्टम, फूड एडल्टरेशन, टेक्नोलॉजी एंड सोसाइटी तथा ओबेसिटी जैसे विषयों पर आधारित मॉडलों की निर्णायक मंडल एवं दर्शकों द्वारा विशेष सराहना की गई। प्रदर्शनी की सफलता में सभी हाउस मास्टर्स, शिक्षकों तथा छात्र-छात्राओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
समापन अवसर पर विद्यालय की निदेशिका डॉ. अनुपमा झा ने छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अंत में प्रिंसिपल श्रीमती कनिका पालित सरकार ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत कर कार्यक्रम के सफल समापन की घोषणा की।
9472867520
दरभंगा न्यूज, रोज पब्लिक स्कूल लहेरियासराय, STEM शोकेस, ह्यूमैनिटीज़ प्रदर्शनी, स्कूल प्रदर्शनी, छात्र प्रतिभा, शिक्षा समाचार, विज्ञान प्रदर्शनी, दरभंगा शिक्षा
#Darbhanga #RosePublicSchool
#STEMShowcase #HumanitiesShowcase
#SchoolExhibition #StudentInnovation
#EducationNews #BiharEducation
#DarbhangaNews #LatestNews


