जनता की समस्याओं पर प्रशासन सख्त डीएम ने दिए तुरंत कार्रवाई के निर्देश

जनता की समस्याओं पर प्रशासन सख्त डीएम ने दिए तुरंत कार्रवाई के निर्देश
  • अधिकांश शिकायतों का मौके पर समाधान
  • शेष मामलों पर जांच रिपोर्ट देने का निर्देश
  • गरीब वृद्ध महिला को डीएम ने दी सहायता

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

RxTv BHARAT, ब्यूरो दरभंगा —

जिलाधिकारी दरभंगा श्री कौशल कुमार ने अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित जनता दरबार के दौरान बड़ी संवेदनशीलता और धैर्य के साथ आम लोगों की समस्याएं सुनीं। जनता दरबार में 40 से अधिक परिवादी अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे, जिनमें से आधे से अधिक मामलों का जिलाधिकारी द्वारा मौके पर ही त्वरित समाधान किया गया। शेष आवेदनों को संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को सौंपते हुए यथाशीघ्र जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया।

जनता की समस्याओं पर प्रशासन सख्त डीएम ने दिए तुरंत कार्रवाई के निर्देशजनता दरबार में समाज कल्याण विभाग, शिक्षा विभाग, आपूर्ति विभाग, पंचायती राज विभाग, नगर निगम, ऊर्जा विभाग, घरेलू हिंसा एवं भूमि विवाद से जुड़े मामले प्रमुख रूप से सामने आए। इस दौरान एक गरीब वृद्ध महिला को जिलाधिकारी ने मानवीय संवेदना का परिचय देते हुए अपने कर कमलों से कंबल एवं साड़ी प्रदान की, जिसे देखकर जनता में प्रशासन के प्रति विश्वास और बढ़ा।

जिलाधिकारी ने कहा कि बिहार सरकार की प्राथमिकता जन समस्याओं का समयबद्ध समाधान है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने उपस्थित सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए त्वरित, पारदर्शी और निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित करें।

जनता की समस्याओं पर प्रशासन सख्त डीएम ने दिए तुरंत कार्रवाई के निर्देश

जनता दरबार के अवसर पर अपर समाहर्ता राजस्व मनोज कुमार, अपर समाहर्ता विभागीय जांच राकेश कुमार, उप निदेशक जनसंपर्क सत्येंद्र प्रसाद, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी बालेश्वर प्रसाद, अपर समाहर्ता आपदा सलीम अख्तर, जिला पंचायती राज पदाधिकारी प्रियंका कुमारी, नोडल आईटी सेल पूजा चौधरी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

सूचना, मदद व विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
9472867520

RxTv BHARAT पर प्रकाशित सभी समाचार संबंधित विभागों/अधिकारियों से प्राप्त जानकारी पर आधारित हैं। समाचार का उद्देश्य सूचना देना है। किसी भी प्रकार की त्रुटि के लिए चैनल जिम्मेदार नहीं होगा।

दरभंगा न्यूज, जनता दरबार, डीएम दरभंगा, जन समस्याएं, प्रशासनिक कार्रवाई, गरीब सहायता, बिहार प्रशासन

#Darbhanga #JantaDarbar #DMDarbhanga #PublicGrievance #BiharNews #Administration #GoodGovernance

शेयर करे...
Journalist Rohit
CHANNEL HEAD & EDITOR
Journalist Rohit
EDITOR - IN - CHIEF
RxTv BHARAT
🎙️ केवल सच की बात
error: Content is protected !!