DMCH में प्राचार्य व अधीक्षक का भावभीना विदाई समारोह मिथिला परंपरा के साथ सम्मान, भावुक हुआ माहौल

DMCH में प्राचार्य व अधीक्षक का भावभीना विदाई समारोह मिथिला परंपरा के साथ सम्मान, भावुक हुआ माहौल
  • प्रदेश अध्यक्ष ने पाग-चादर, पुष्पगुच्छ व मोमेंटो देकर किया सम्मान
  • 21 अन्य सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सांसद-विधायकों ने किया सम्मानित
  • सेवाकाल को बताया गया प्रेरणादायी और यादगार

RxTv BHARAT, ब्यूरो दरभंगा —
दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (डीएमसीएच), लहेरियासराय में शुक्रवार 26 दिसंबर 2025 को प्राचार्य एवं अधीक्षक के सम्मान में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन डीएमसीएच ऑडिटोरियम में किया गया।

समारोह में सेवानिवृत्त प्राचार्य डॉ. (प्रो.) अलका कुमारी एवं अधीक्षक डॉ. (प्रो.) शीला कुमारी को उनके दीर्घ, निष्ठावान एवं समर्पित सेवाकाल के लिए भावभीनी विदाई दी गई।

DMCH में प्राचार्य व अधीक्षक का भावभीना विदाई समारोह मिथिला परंपरा के साथ सम्मान, भावुक हुआ माहौल

DMCH में प्राचार्य व अधीक्षक का भावभीना विदाई समारोह मिथिला परंपरा के साथ सम्मान, भावुक हुआ माहौल

कार्यक्रम का आयोजन मेडिकल कॉलेज अस्पताल कर्मचारी-नर्सेज महापरिवार, बिहार राज्य कर्मचारी महासंघ, बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ, बिहार राज्य पारा मेडिकल तकनीकी कर्मचारी एसोसिएशन तथा बिहार राज्य परिचारिका समन्वय समिति के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।

DMCH में प्राचार्य व अधीक्षक का भावभीना विदाई समारोह मिथिला परंपरा के साथ सम्मान, भावुक हुआ माहौल DMCH में प्राचार्य व अधीक्षक का भावभीना विदाई समारोह मिथिला परंपरा के साथ सम्मान, भावुक हुआ माहौल

इस अवसर पर बिहार राज्य कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री अनिल कुमार सिन्हा द्वारा मिथिला की परंपरा के अनुसार पाग, चादर, पुष्पगुच्छ एवं मोमेंटो भेंट कर दोनों वरिष्ठ पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। साथ ही समारोह में 21 अन्य सेवानिवृत्त कर्मचारियों को माननीय सांसद एवं विधायकों द्वारा सम्मानित कर उनके वर्षों की सेवा के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

DMCH में प्राचार्य व अधीक्षक का भावभीना विदाई समारोह मिथिला परंपरा के साथ सम्मान, भावुक हुआ माहौल

कार्यक्रम में माननीय सांसद श्री गोपाल जी ठाकुर, विधायक बेनीपुर श्री विनय कुमार चौधरी, विधायक केवटी डॉ. मुरारी मोहन झा, पूर्व प्राचार्य डॉ. (प्रो.) के. एन. मिश्र, उपाधीक्षक सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। वक्ताओं ने कहा कि सभी सेवानिवृत्त कर्मियों का योगदान डीएमसीएच की शैक्षणिक, प्रशासनिक एवं स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाने में अत्यंत महत्वपूर्ण रहा है।

DMCH में प्राचार्य व अधीक्षक का भावभीना विदाई समारोह मिथिला परंपरा के साथ सम्मान, भावुक हुआ माहौल

अपने विदाई संबोधन में अधीक्षक डॉ. (प्रो.) शीला कुमारी ने कहा कि वे इस सम्मान समारोह में स्वयं को अत्यंत अभिभूत एवं भावुक महसूस कर रही हैं। उन्होंने परमपिता परमेश्वर के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी कृपा से उन्हें डीएमसीएच जैसे प्रतिष्ठित संस्थान की सेवा करने का अवसर प्राप्त हुआ। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग, बिहार सरकार के सहयोग के लिए धन्यवाद दिया तथा अपने माता-पिता, सास-ससुर एवं गुरु सरदार जी के मार्गदर्शन और आशीर्वाद को अपनी सेवा यात्रा की प्रेरणा बताया। साथ ही उन्होंने इस आयोजन के लिए सभी आयोजकों एवं सहयोगियों का हार्दिक धन्यवाद एवं शुक्रिया अदा किया।

DMCH में प्राचार्य व अधीक्षक का भावभीना विदाई समारोह मिथिला परंपरा के साथ सम्मान, भावुक हुआ माहौल

समारोह में बिहार राज्य कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष सहित डीएमसीएच के चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ, तकनीकी एवं प्रशासनिक कर्मचारी तथा नर्सेज परिवार के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम का माहौल सम्मान, कृतज्ञता और भावनात्मक विदाई से ओत-प्रोत रहा।

सूचना, मदद व विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
9472867520
यह समाचार सार्वजनिक सूचना एवं उपलब्ध तथ्यों के आधार पर तैयार किया गया है। RxTv BHARAT प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया एवं आईटी नियम 2021 के अनुरूप कार्य करता है।

दरभंगा डीएमसीएच विदाई समारोह सेवा निवृत्ति सम्मान स्वास्थ्य विभाग बिहार
#DMCH #Darbhanga #FarewellCeremony #SevaNivratti #MithilaTradition #BiharHealth #RxTvBharat

शेयर करे...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!