डीएम ने समाज कल्याण योजनाओं की समीक्षा की बहादुरपुर में बैठक, पात्र लाभुकों पर फोकस

डीएम ने समाज कल्याण योजनाओं की समीक्षा की बहादुरपुर में बैठक, पात्र लाभुकों पर फोकस

डीएम की अध्यक्षता में समाज कल्याण योजनाओं की समीक्षा

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बहादुरपुर प्रखंड कार्यालय में योजनाओं के क्रियान्वयन पर जोर

  • बैटरी चालित मोटर ट्राईसाइकिल व पेंशन योजनाओं की समीक्षा
  • पात्र लाभुकों को लाभ दिलाने के लिए विशेष कैंप लगाने के निर्देश
  • आंगनबाड़ी केंद्रों की भूमि व जर्जर भवनों पर कार्रवाई के आदेश

RxTv BHARAT, ब्यूरो दरभंगा – जिलाधिकारी दरभंगा श्री कौशल कुमार की अध्यक्षता में प्रखंड कार्यालय परिसर, बहादुरपुर में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में समाज कल्याण विभाग की सभी प्रमुख योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई, जिसमें विशेष रूप से बैटरी चालित मोटर ट्राईसाइकिल योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं सहित अन्य कल्याणकारी योजनाएं शामिल रहीं।

डीएम ने समाज कल्याण योजनाओं की समीक्षा की बहादुरपुर में बैठक, पात्र लाभुकों पर फोकस

जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी पात्र लाभुकों को योजनाओं का लाभ अनिवार्य रूप से मिलना चाहिए। इसके लिए प्रखंड स्तर पर विशेष शिविर आयोजित कर लाभुकों का चयन एवं लाभ वितरण सुनिश्चित करने को कहा गया। इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक में आंगनबाड़ी केंद्रों की स्थिति की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि जिन स्थानों पर आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए भूमि उपलब्ध नहीं है, वहां शीघ्र भूमि चिन्हित की जाए। साथ ही जर्जर एवं क्षतिग्रस्त भवनों में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों की सूची तैयार कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया।

डीएम ने समाज कल्याण योजनाओं की समीक्षा की बहादुरपुर में बैठक, पात्र लाभुकों पर फोकस

जिलाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं समयबद्ध निष्पादन पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी, लेडी सुपरवाइजर सहित समाज कल्याण विभाग के अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

सूचना, मदद व विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें 9472867520
RxTv BHARAT एक डिजिटल समाचार प्लेटफॉर्म है। प्रकाशित खबरें आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति व विश्वसनीय स्रोतों पर आधारित होती हैं। किसी भी त्रुटि की सूचना मिलने पर आवश्यक सुधार किया जाएगा।

समाज कल्याण विभाग, दरभंगा समाचार, डीएम दरभंगा बैठक, बहादुरपुर प्रखंड, पेंशन योजना समीक्षा, आंगनबाड़ी केंद्र, बैटरी चालित ट्राईसाइकिल योजना
#DarbhangaNews #SamajKalyanVibhag #DMMeeting #BiharNews #Anganwadi #PensionScheme #SocialWelfare

शेयर करे...
Journalist Rohit
CHANNEL HEAD & EDITOR
Journalist Rohit
EDITOR - IN - CHIEF
RxTv BHARAT
🎙️ केवल सच की बात
error: Content is protected !!