माघ मेला 2026 प्रयागराज संगम पर उमड़ा आस्था का महासंगम

माघ मेला 2026  प्रयागराज संगम पर उमड़ा आस्था का महासंगम

माघ मेला 2026

प्रयागराज संगम पर उमड़ा आस्था का महासंगम

  • 3 जनवरी से 15 फरवरी 2026 तक चलेगा माघ मेला
  • करीब 15 करोड़ श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद
  • मौनी अमावस्या और मकर संक्रांति पर रहेगा सबसे अधिक जनसैलाब

RxTv BHARAT, प्रयागराज – प्रयागराज के पावन संगम तट पर माघ मेला 2026 का शुभारंभ हो चुका है। पौष पूर्णिमा के साथ शुरू हुआ यह धार्मिक आयोजन 15 फरवरी 2026 महाशिवरात्रि तक चलेगा। गंगा यमुना और अदृश्य सरस्वती के संगम पर आस्था का ऐसा सैलाब उमड़ा है जिसे लोग मिनी कुंभ के नाम से भी जानते हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस वर्ष माघ मेले में करीब 15 करोड़ श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। देश के कोने कोने से साधु संत कल्पवासी और श्रद्धालु संगम स्नान के लिए प्रयागराज पहुंच रहे हैं। खासकर मकर संक्रांति मौनी अमावस्या बसंत पंचमी माघी पूर्णिमा और महाशिवरात्रि के दिन संगम पर सबसे अधिक भीड़ रहने की उम्मीद है।

प्रशासन ने मेले को लेकर व्यापक तैयारियां की हैं। सुरक्षा के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है ड्रोन और सीसीटीवी से निगरानी की जा रही है। रेलवे द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कई स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं वहीं बस सेवा पार्किंग स्वास्थ्य शिविर और स्वच्छता व्यवस्था को भी मजबूत किया गया है।

माघ मेला केवल धार्मिक आयोजन नहीं बल्कि सामाजिक समरसता और आध्यात्मिक शुद्धि का प्रतीक है। संगम स्नान को सनातन परंपरा में विशेष पुण्यदायी माना गया है। कल्पवास करने वाले श्रद्धालु पूरे एक माह तक संयम तप और सेवा के मार्ग पर चलते हैं।

सूचना, मदद व विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें 9472867520

माघ मेला 2026, प्रयागराज संगम, Magh Mela Prayagraj, संगम स्नान, कल्पवास, मकर संक्रांति स्नान, मौनी अमावस्या

#MaghMela2026 #Prayagraj #SangamSnan #MiniKumbh #SanatanDharma #BreakingNews #UPNews

शेयर करे...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!