शीतलहर के कारण दरभंगा में कक्षा 1 से 8 तक की पढ़ाई स्थगित

शीतलहर के कारण दरभंगा में कक्षा 1 से 8 तक की पढ़ाई स्थगित

शीतलहर के कारण दरभंगा में कक्षा 1 से 8 तक की पढ़ाई स्थगित

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

06 जनवरी 2026 तक सभी सरकारी-निजी स्कूल एवं कोचिंग संस्थान बंद

  • भीषण ठंड और तापमान में गिरावट को देखते हुए आदेश जारी
  • कक्षा 1 से 8 तक की शैक्षणिक गतिविधियों पर रोक
  • शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मी विद्यालय में रहेंगे उपस्थित

RxTv BHARAT, ब्यूरो दरभंगा – जिले में जारी भीषण शीतलहर और लगातार गिरते तापमान को देखते हुए बच्चों के स्वास्थ्य एवं जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव की आशंका के मद्देनजर जिला प्रशासन ने बड़ा निर्णय लिया है। जिला दंडाधिकारी, दरभंगा के आदेशानुसार जिला शिक्षा पदाधिकारी, दरभंगा द्वारा एक आदेश जारी करते हुए जिले के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों (प्री-स्कूल सहित) तथा कोचिंग संस्थानों में कक्षा 1 से 8 तक की सभी शैक्षणिक गतिविधियों को दिनांक 06 जनवरी 2026 तक स्थगित कर दिया गया है।

जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह निर्णय बच्चों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। अत्यधिक ठंड के कारण छोटे बच्चों के बीमार पड़ने की संभावना को देखते हुए यह एहतियाती कदम उठाया गया है।

हालांकि आदेश में यह भी उल्लेख किया गया है कि विद्यालयों में शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मी नियमित रूप से उपस्थित रहेंगे और प्रशासनिक एवं आवश्यक शैक्षणिक कार्यों का निष्पादन करेंगे।

यह आदेश दरभंगा जिला के सभी प्रारंभिक विद्यालय, निजी विद्यालय, अनुदानित मदरसा, संस्कृत विद्यालय तथा सभी कोचिंग संस्थानों पर समान रूप से लागू होगा। आदेश की प्रतिलिपि संबंधित सभी पदाधिकारियों, विद्यालय प्रधानों, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं अन्य संबंधित विभागों को सूचना एवं अनुपालन हेतु भेजी गई है।

प्रशासन ने अभिभावकों से भी अपील की है कि वे बच्चों को ठंड से बचाव हेतु आवश्यक सावधानी बरतें और जारी निर्देशों का पालन करें।

सूचना, मदद व विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
9472867520

दरभंगा न्यूज, शीतलहर, स्कूल बंद, जिला शिक्षा पदाधिकारी आदेश
#Darbhanga #ColdWave #SchoolClosed #BiharWeather #DEODarbhanga #BreakingNews

शेयर करे...
Journalist Rohit
CHANNEL HEAD & EDITOR
Journalist Rohit
EDITOR - IN - CHIEF
RxTv BHARAT
🎙️ केवल सच की बात
error: Content is protected !!