नगर पुलिस अधीक्षक की अपराध गोष्ठी दिसम्बर 2025 के मामलों पर सख्त समीक्षा

नगर पुलिस अधीक्षक की अपराध गोष्ठी  दिसम्बर 2025 के मामलों पर सख्त समीक्षा

नगर पुलिस अधीक्षक की अपराध गोष्ठी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

दिसम्बर 2025 के मामलों पर सख्त समीक्षा

  • थानावार लंबित व निष्पादित कांडों की गहन जांच
  • अपराध नियंत्रण व कानून-व्यवस्था पर विशेष फोकस
  • ई-साक्ष्य ऐप व गुंडा पंजी अपडेट के निर्देश

RxTv BHARAT, ब्यूरो दरभंगा – नगर क्षेत्र में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण और विधि-व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से दिनांक 06 जनवरी 2026 को नगर पुलिस अधीक्षक, दरभंगा द्वारा पुलिस कार्यालय दरभंगा में दिसम्बर माह 2025 की मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया।

नगर पुलिस अधीक्षक की अपराध गोष्ठी दिसम्बर 2025 के मामलों पर सख्त समीक्षा

इस गोष्ठी में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-1 एवं सदर-2 के साथ नगर अनुमंडल के सभी थानाध्यक्ष उपस्थित रहे। बैठक के दौरान थानावार पूर्व से लंबित कांड, दिसम्बर माह में दर्ज हुए मामलों तथा निष्पादित कांडों की क्रमवार समीक्षा की गई।

हत्या, डकैती, लूट, दहेज हत्या जैसे गंभीर अपराधों पर विशेष चर्चा करते हुए नगर पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि अपराध नियंत्रण में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतत निगरानी और त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

नगर पुलिस अधीक्षक की अपराध गोष्ठी दिसम्बर 2025 के मामलों पर सख्त समीक्षा

गोष्ठी में सभी थानाध्यक्षों को सक्रिय अपराधकर्मियों का पूरा विवरण गुंडा पंजी में अद्यतन रखने, उनकी गतिविधियों पर नजर बनाए रखने तथा महत्वपूर्ण मामलों से जुड़े वीडियो एवं अन्य साक्ष्यों को ई-साक्ष्य ऐप पर नियमानुसार अपलोड करने के स्पष्ट निर्देश दिए गए।

नगर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि तकनीक के सही उपयोग और निष्पक्ष कार्रवाई से ही आम जनता में पुलिस के प्रति विश्वास और सुरक्षा की भावना मजबूत होगी।

सूचना, मदद व विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें 9472867520

दरभंगा पुलिस, नगर पुलिस अधीक्षक, मासिक अपराध गोष्ठी, अपराध समीक्षा बैठक, कानून व्यवस्था, बिहार पुलिस
#DarbhangaPolice #CrimeReview #BiharPolice #LawAndOrder #DarbhangaNews #PoliceMeeting

शेयर करे...
Journalist Rohit
CHANNEL HEAD & EDITOR
Journalist Rohit
EDITOR - IN - CHIEF
RxTv BHARAT
🎙️ केवल सच की बात
error: Content is protected !!