दरभंगा में राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी 12 सितंबर को मामलों का होगा निपटारा

दरभंगा में राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी 12 सितंबर को मामलों का होगा निपटारा

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

RxTv BHARAT
केवल सच की बात
BIHAR NATIONAL TRUSTED NEWS NETWORK

📅 02 सितंबर 2026   |   📍 दरभंगा   |   🏷️ न्यायिक समाचार

Rxtv brand logo

राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर बैठक, 12 सितंबर को मामलों के निपटारे की तैयारी तेज

CJM जुनैद आलम और DLSA सचिव आरती कुमारी ने अधिवक्ता संघ के सदस्यों के साथ की बैठक, अधिक से अधिक मामलों के निष्पादन पर जोर

दरभंगा, 02 सितंबर 2026। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार दरभंगा के निर्देश पर 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री जुनैद आलम एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार सचिव आरती कुमारी ने अधिवक्ता संघ के सदस्यों के साथ बैठक की।

⚖️ राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता पर जोर

दरभंगा में राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी 12 सितंबर को मामलों का होगा निपटारा

सीजेएम श्री जुनैद आलम ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए सभी हितधारकों का सहयोग जरूरी है। अधिक से अधिक मुकदमों के निष्पादन के लिए पक्षकारों को आवश्यक जानकारी के साथ परामर्श भी उपलब्ध कराया जाना चाहिए।

उन्होंने अधिवक्ता संघ के सदस्यों से कहा कि सुलह-समझौता योग्य मुकदमों के पक्षकारों को राष्ट्रीय लोक अदालत में निपटारे के लिए वाद रेफर कराने का सुझाव दें।

🤝 प्रि-काउंसलिंग कराने का प्रयास

जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव आरती कुमारी ने कहा कि समझौता योग्य मामलों में दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं की सहायता से प्रि-काउंसलिंग कराने का प्रयास किया जा सकता है।

💰 बैंक ऋण और ट्रैफिक चालान के मामले भी होंगे निपटाए

दरभंगा में राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी 12 सितंबर को मामलों का होगा निपटारा

सचिव आरती कुमारी ने बताया कि लोक अदालत में शमनीय मुकदमों के साथ-साथ बैंक ऋण आदि के मामलों का भी निपटारा किया जाएगा। ट्रैफिक चालान से जुड़े मामलों का निपटारा चालान की आधी राशि जमा कर किया जाएगा।

📌 मुख्य बातें

  • राष्ट्रीय लोक अदालत 12 सितंबर को आयोजित होगी।
  • अधिक से अधिक मुकदमों के निष्पादन पर जोर दिया गया।
  • सुलह-समझौता योग्य मामलों को लोक अदालत में रेफर कराने का सुझाव दिया गया।
  • समझौता योग्य मामलों में प्रि-काउंसलिंग कराने का प्रयास किया जाएगा।
  • बैंक ऋण सहित अन्य मामलों का निपटारा किया जाएगा।
  • ट्रैफिक चालान के मामलों में आधी राशि जमा कर निपटारे की जानकारी दी गई।

👥 बैठक में ये रहे मौजूद

बैठक में अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष चंद्रधर मल्लिक, महासचिव कृष्ण कुमार मिश्र, अधिवक्ता अमरनाथ झा, शिवम कुमार त्रिपाठी, विवेक कुमार सिंह, लोकनाथ गोस्वामी, शिवेन्द्र नाथ, प्रदीप कुमार, कुमारी कविता सिन्हा, विकास कुमार, कुमार शांतनु, गणेश साह, अंकित श्रीवास्तव, चंदा वर्मा आदि मौजूद थे।

📰 संबंधित खबरें

📲 RxTv BHARAT WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

बिहार और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों के लिए जुड़े रहें।

JOIN WHATSAPP GROUP

जॉर्नलिस्ट रोहित | ब्यूरो, दरभंगा
📞 9472867520
© 2026 RxTv BHARAT — All Rights Reserved
शेयर करे...
Journalist Rohit
CHANNEL HEAD & EDITOR
Journalist Rohit
EDITOR - IN - CHIEF
RxTv BHARAT
🎙️ केवल सच की बात
error: Content is protected !!