नव चयनित जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं को EPOS मशीन उपलब्ध
दरभंगा, 18 सितंबर 2026 :- समाहरणालय अवस्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर सभागार में जिलाधिकारी, दरभंगा श्री कौशल कुमार की अध्यक्षता में नव चयनित जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं को ईपॉस (EPOS) मशीन उपलब्ध कराने हेतु कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान नव चयनित जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं को ईपॉस मशीन श्री कौशल कुमार जिलाधिकारी दरभंगा के कर कमलों द्वारा प्रदान किया गया।
उन्होंने कहा कि जन वितरण प्रणाली के अंतर्गत लाभुकों को खाद्यान्न का वितरण पारदर्शी एवं सुचारू रूप से सुनिश्चित किया जा सके।
📊 149 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री कौशल कुमार ने संवाददाताओं को संबोधित करते हुए बताया कि जिले में जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं के चयन की प्रक्रिया के तहत कुल 149 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। इनमें से 124 अभ्यर्थियों की अनुज्ञप्ति निर्गत की जा चुकी है, जबकि 25 मामले वाद के कारण लंबित हैं।
70 EPOS मशीनों का वितरण
जिलाधिकारी ने बताया कि आज आयोजित कार्यक्रम में नव चयनित जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं के बीच 70 ईपॉस (EPOS) मशीनों का वितरण किया गया। उन्होंने कहा कि ईपॉस मशीन के माध्यम से जन वितरण प्रणाली की व्यवस्था को अधिक पारदर्शी एवं प्रभावी बनाने में सहायता मिलेगी तथा लाभुकों को निर्धारित खाद्यान्न का वितरण सुचारू रूप से सुनिश्चित किया जा सकेगा।

जिलाधिकारी ने सभी नव चयनित जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं को निर्देश दिया कि वे पूरी पारदर्शिता एवं निर्धारित नियमों के अनुरूप लाभुकों को खाद्यान्न का वितरण सुनिश्चित करें।
उन्होंने बताया कि नव चयनित जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं के लिए खाद्यान्न आवंटन की स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों एवं विक्रेताओं को आवश्यक प्रक्रिया पूरी करते हुए जन वितरण प्रणाली का संचालन सुचारू रूप से सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
📢 डीएम ने पारदर्शिता पर दिया जोर
जिलाधिकारी ने कहा कि जन वितरण प्रणाली सरकार की महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी व्यवस्था है,जिसके माध्यम से पात्र लाभुकों को निर्धारित मात्रा में खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाता है।
सभी संबंधित विक्रेता अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी, पारदर्शिता एवं संवेदनशीलता के साथ करें।
ये अधिकारी रहे मौजूद
कार्यक्रम में सहायक समाहर्ता श्रीमती कल्पना रावत, जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री सुरेश कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री आशिष अमन सहित संबंधित पदाधिकारी एवं नव चयनित जन वितरण प्रणाली विक्रेता उपस्थित थे।
📌 मुख्य बातें
- दरभंगा में नव चयनित जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं को EPOS मशीन उपलब्ध कराई गई।
- कुल 149 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है।
- 124 अभ्यर्थियों की अनुज्ञप्ति निर्गत हो चुकी है।
- 25 मामले वाद के कारण लंबित हैं।
- कार्यक्रम में 70 EPOS मशीनों का वितरण किया गया।
- डीएम कौशल कुमार ने पारदर्शिता एवं निर्धारित नियमों के अनुरूप खाद्यान्न वितरण का निर्देश दिया।
- नव चयनित विक्रेताओं के लिए खाद्यान्न आवंटन की स्वीकृति प्रदान कर दी गई है।
(RxtvNews / RxTv Bharat | Reg. No. BR100048098)
के Owner द्वारा अधिकृत है। संपादक, ब्यूरो चीफ, स्ट्रिंगर, रिपोर्टर 📞 Mobile: 9472867520 | 🌐 Website: www.rxtvbharat.com दुरुपयोग की स्थिति में व्यक्तिगत उत्तरदायित्व होगा।







