बड़ी खबर: 16 जनवरी से मुख्यमंत्री की जिलावार समृद्धि यात्रा

बड़ी खबर: 16 जनवरी से मुख्यमंत्री की जिलावार समृद्धि यात्रा
बिहार सरकार का आदेश जारी, सभी जिलों में प्रशासन पूरी तरह अलर्ट
- योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण और प्रगति की समीक्षा
- परियोजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन और कार्यारंभ
- जनसंवाद कार्यक्रम के जरिए जनता से सीधा संवाद
बिहार सरकार ने माननीय मुख्यमंत्री की जिलावार समृद्धि यात्रा को लेकर आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है। मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग द्वारा जारी निर्देश के अनुसार दिनांक 16 जनवरी 2026 से मुख्यमंत्री राज्य के विभिन्न जिलों का दौरा करेंगे।
इस यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री प्रगति यात्रा एवं सात निश्चय से जुड़ी योजनाओं सहित जिले की अन्य महत्वपूर्ण विकास योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। साथ ही जिलों में महत्वपूर्ण परियोजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन एवं कार्यारंभ भी किया जाएगा।
आदेश में स्पष्ट किया गया है कि मुख्यमंत्री के दौरे के क्रम में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित होंगे, जिसमें आम नागरिक अपनी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सीधे मुख्यमंत्री के समक्ष रख सकेंगे।
इसके अलावा जिलास्तरीय योजनाओं की समीक्षा बैठक के माध्यम से विकास कार्यों की प्रगति का आकलन किया जाएगा।
समृद्धि यात्रा को लेकर संबंधित जिलों के जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, प्रमंडलीय आयुक्त, पुलिस महानिरीक्षक/उप महानिरीक्षक सहित सभी वरीय प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। सभी संबंधित विभागों को समय से पूर्ण तैयारी सुनिश्चित करने को कहा गया है।
प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, यह यात्रा जमीनी स्तर पर विकास कार्यों की समीक्षा, जवाबदेही तय करने और सरकारी योजनाओं को गति देने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है।
मुख्यमंत्री की इस पहल से जिलों में विकास कार्यों को नई रफ्तार मिलने और प्रशासनिक सक्रियता बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।
मुख्यमंत्री समृद्धि यात्रा, बिहार सरकार, विकास योजनाएं, जिला प्रशासन
#SamriddhiYatra #CMBihar #BiharNews #Development #BreakingNews #RxTvBharat


