सड़क सुरक्षा माह-2026 के तहत आज आयोजित हुआ निःशुल्क नेत्र जांच शिविर

RxTv भारत — बिहार सरकार एवं बिहार सड़क सुरक्षा परिषद के तत्वावधान में सड़क सुरक्षा माह-2026 के अंतर्गत आज दरभंगा में एक दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर 1 जनवरी से 31 जनवरी तक चल रहे सड़क सुरक्षा माह के कार्यक्रमों की कड़ी में आयोजित किया गया।
शिविर का शुभारंभ डीटीओ दरभंगा रवि कुमार आर्या द्वारा फीता काटकर किया गया। शिविर में लगभग 60 लोगों की निःशुल्क नेत्र जांच की गई।
इस अवसर पर डीटीओ रवि कुमार आर्या ने बताया कि सड़क सुरक्षा से जुड़े मानकों के प्रति वाहन चालकों एवं आम नागरिकों को जागरूक करने के उद्देश्य से लगातार विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।
उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं का एक प्रमुख कारण दृष्टि संबंधी समस्याएं भी होती हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए यह नेत्र जांच शिविर आयोजित किया गया, जिससे कमजोर दृष्टि वाले चालकों की पहचान कर समय रहते जांच एवं उपचार किया जा सके।
डॉक्टर्स की टीम
शिविर में मेडिसिन एवं नेत्र रोग विशेषज्ञों की टीम मौजूद रही, जिसमें डॉ. डिनो कुमार मंडल, डॉ. सुधा कुमारी, डॉ. महालक्ष्मी पासवान, डॉ. राजकमल कुमार, डॉ. मनोज कुमार सहित अन्य चिकित्सक शामिल थे।
जांच के दौरान जिन लोगों को दवा की आवश्यकता पड़ी, उन्हें निःशुल्क दवा दी गई तथा जिनको चश्मे की जरूरत थी, उन्हें निःशुल्क चश्मा उपलब्ध कराया गया।
एमवीआई सतीश कुमार का बयान
एमवीआई दरभंगा सतीश कुमार ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सड़क पर हो रही दुर्घटनाओं में कमी लाना है।जागरूकता के माध्यम से वाहन चालकों एवं आम नागरिकों को
सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि अधिकांश वाहन चालक आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग से आते हैं, जो समय पर अपनी आंखों की जांच नहीं करा पाते। सरकार की इस पहल से समय रहते जांच कर उचित उपचार संभव हो सका है।
प्रशासनिक उपस्थिति
इस अवसर पर परिवहन अवर निरीक्षक कोमल कुमारी, ज्योति कुमारी, वकील दास, शिवानी कुमारी,मुकुंद मिश्रा, धनतेरस कुमार, सौरव कुमार सहित डीटीओ-एमवीआई के सुरक्षा कर्मी एवं जागरूकता कर्मी उपस्थित रहे।
वाहन चालकों की भागीदारी
मुख्य रूप से लहेरियासराय बस स्टैंड के वाहन चालकों एवं कंडक्टरों की शिविर में सक्रिय भागीदारी रही। किसी भी चालक एवं आम नागरिक को जांच कराने की सुविधा दी गई।
अधिकारियों ने बताया कि सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत आगे भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाकर सुरक्षित समाज का निर्माण किया जा सके।
सड़क सुरक्षा माह 2026, नेत्र जांच शिविर दरभंगा, DTO दरभंगा, MVI सतीश कुमार, परिवहन विभाग बिहार, सड़क सुरक्षा जागरूकता, निःशुल्क नेत्र जांच, लहेरियासराय बस स्टैंड, रोड सेफ्टी बिहार
#RoadSafetyMonth2026 #सड़क_सुरक्षा
#नेत्र_जांच_शिविर #DTO_Darbhanga
#MVI_SatishKumar #TransportDepartment
#FreeEyeCheckup #DarbhangaNews
#RoadSafetyAwareness #BiharNews


