लोकतंत्र की मजबूती का संकल्प आयुक्त ने दिलाई निर्भीक मतदान की शपथ

लोकतंत्र की मजबूती का संकल्प  आयुक्त ने दिलाई निर्भीक मतदान की शपथ

लोकतंत्र की मजबूती का संकल्प
आयुक्त ने दिलाई निर्भीक मतदान की शपथ

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर बड़ा संदेश
बिना दबाव, बिना प्रलोभन वोट का आह्वान

RxTv BHARAT :16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर आयुक्त, दरभंगा प्रमंडल, दरभंगा श्री हिमांशु कुमार राय की अध्यक्षता में प्रमंडलीय सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को लोकतंत्र की मजबूती के लिए निर्भीक होकर मताधिकार के प्रयोग की शपथ दिलाई गई।

कार्यक्रम के दौरान आयुक्त महोदय ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मियों को सभी निर्वाचनों में बिना किसी प्रभाव, दबाव अथवा प्रलोभन के अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है और इसकी मजबूती में प्रत्येक नागरिक की सक्रिय सहभागिता अत्यंत आवश्यक है।

आयुक्त महोदय ने कहा कि स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं निर्भीक मतदान लोकतंत्र की आधारशिला है। प्रत्येक मतदाता का यह दायित्व है कि वह किसी भी प्रकार के लालच, दबाव या प्रभाव से मुक्त होकर अपने विवेक के अनुसार मतदान करे।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस का मुख्य उद्देश्य मतदाताओं को उनके अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना है। लोकतंत्र तभी मजबूत हो सकता है, जब सभी पात्र मतदाता प्रत्येक निर्वाचन में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें।

इस अवसर पर आयुक्त के सचिव श्री सुशील कुमार मिश्रा, आरटीए श्री मनोज कुमार, क्षेत्रीय विकास पदाधिकारी-सह-विकास पदाधिकारी श्री आकाश ऐश्वर्य, उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी, दरभंगा प्रमंडल श्री अविनाश चंद्र, उप निदेशक जनसंपर्क, दरभंगा श्री सत्येंद्र प्रसाद सहित अन्य पदाधिकारीगण एवं कर्मी उपस्थित रहे।

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर दिलाई गई यह शपथ लोकतंत्र को मजबूत करने, निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने और जिम्मेदार नागरिक की भूमिका को और सशक्त बनाने की दिशा में एक अहम कदम है।


National Voters Day, Darbhanga Division, Democracy India, Election Awareness

#NationalVotersDay #MainIndiaMainVote #DemocracyStrong #DarbhangaNews #RxTvBharat

शेयर करे...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!