दरभंगा में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन PM–CM की शवयात्रा, पुतला दहन से सरकार पर हमला

दरभंगा में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन PM–CM की शवयात्रा, पुतला दहन से सरकार पर हमला

दरभंगा में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन
PM–CM की शवयात्रा

पुतला दहन से सरकार पर हमला

  • नाबालिगों से अपराध को लेकर सड़कों पर कांग्रेस
  • बिहार की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल
  • पटना नीट छात्रा कांड पर फूटा आक्रोश

RxTv BHARAT –– बिहार में नाबालिग लड़कियों और छात्राओं के साथ लगातार हो रही बलात्कार और हत्या की घटनाओं को लेकर कांग्रेस पार्टी सड़क पर उतर आई।
सोमवार को कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की शवयात्रा निकालकर लहेरियासराय टावर पर पुतला दहन और जोरदार प्रदर्शन किया।

 

दरभंगा में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन PM–CM की शवयात्रा, पुतला दहन से सरकार पर हमलाप्रदर्शन को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस महासचिव सह बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावरु ने कहा कि बिहार में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो चुकी है।
उन्होंने कहा कि आए दिन छोटी-छोटी बच्चियों और छात्राओं के साथ बलात्कार और हत्या की घटनाएं सामने आ रही हैं, जो बेहद शर्मनाक और चिंता का विषय है।

कृष्णा अल्लावरु ने पटना में नीट की छात्रा के साथ बलात्कार के बाद हत्या की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि इसने पूरे बिहार को झकझोर कर रख दिया है और जनता में सरकार के खिलाफ भारी आक्रोश है।

दरभंगा में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन PM–CM की शवयात्रा, पुतला दहन से सरकार पर हमला

 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने सरकार और प्रशासन पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि अपराधियों को सत्ता का संरक्षण मिल रहा है, इसी वजह से उनका मनोबल लगातार बढ़ता जा रहा है।
उन्होंने दावा किया कि सरकारी आंकड़ों के मुताबिक ही करीब तीन हजार बलात्कार और हत्या के मामले सामने आ चुके हैं, जबकि हकीकत इससे कहीं ज्यादा भयावह है।

विधान परिषद में कांग्रेस दल के नेता डॉ. मदन मोहन झा ने कहा कि बिहार में वोट चोरी की सरकार बनी है, इसलिए उसे जनता के दुःख-दर्द से कोई मतलब नहीं है।
उन्होंने कहा कि महंगाई और बेरोजगारी चरम पर है, और लोग कर्ज के बोझ से टूटकर आत्महत्या करने को मजबूर हो रहे हैं।

दरभंगा में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन PM–CM की शवयात्रा, पुतला दहन से सरकार पर हमला

इससे पहले जिला कांग्रेस कार्यालय में संगठन सृजन को लेकर प्रदेश प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से संवाद किया।
कृष्णा अल्लावरु ने आपसी भेदभाव और गुटबाजी भुलाकर संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। कार्यकर्ताओं ने अपने नेताओं का फूल-मालाओं से स्वागत किया।

इस प्रदर्शन ने एक बार फिर बिहार की कानून व्यवस्था, महिलाओं की सुरक्षा और सरकार की जवाबदेही को लेकर सवालों की लंबी कतार खड़ी कर दी है।


RxTv BHARAT – Bihar National Trusted News Network

समाचार सूचना, जनहित सहयोग एवं विज्ञापन हेतु आधिकारिक संपर्क 9472867520


डिस्क्लेमर:

इस खबर में शामिल वक्तव्य और आरोप सार्वजनिक प्रदर्शन व नेताओं के बयानों पर आधारित हैं। चैनल किसी भी गलत, भ्रामक या आपत्तिजनक बयान कासमर्थन नहीं करता। चैनल केवल प्रेस मीडिया की भूमिका में सामने आए तथ्यों और घटनाक्रम को जनता के समक्ष प्रस्तुत करता है।


#Darbhanga #BiharPolitics #CongressProtest #LawAndOrder #WomenSafety #RxTvBharat

शेयर करे...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!