मुख्यमंत्री की समृद्धि यात्रा को लेकर प्रशासन अलर्ट DM–SSP ने की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस

मुख्यमंत्री की समृद्धि यात्रा को लेकर प्रशासन अलर्ट
DM–SSP ने की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस
- मुख्यमंत्री 10:45 बजे दरभंगा एयरपोर्ट पर करेंगे लैंड
- अंतरराष्ट्रीय बस अड्डा व एयरपोर्ट योजनाओं का निरीक्षण
- नागेंद्र झा स्टेडियम में 104 करोड़ की योजनाओं का कार्यक्रम
RxTv BHARAT – लहेरियासराय स्थित जिलाधिकारी कार्यालय कक्ष में आज जिलाधिकारी एवं एसएसपी ने संयुक्त रूप से प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि कल माननीय मुख्यमंत्री की समृद्धि यात्रा के तहत दरभंगा आगमन तय है। मुख्यमंत्री सुबह 10:45 बजे दरभंगा एयरपोर्ट पर उतरेंगे और सड़क मार्ग से नए अंतरराष्ट्रीय बस टर्मिनल का निरीक्षण करेंगे।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया गया कि पिछली प्रगति यात्रा के दौरान स्वीकृत 11 योजनाओं में दरभंगा बस अड्डे को अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाने की घोषणा शामिल है।
साथ ही सात निश्चय योजना (भाग-3) के तहत तीन तालाब जोड़ने की योजना, अहिल्या स्थान, कुशेश्वरस्थान मंदिरों के घाट निर्माण, एलिवेटेड रोड, शोभन बाईपास एवं आमस एक्सप्रेसवे (NH-27 कनेक्टिविटी) जैसी परियोजनाओं के मॉडल का
मुख्यमंत्री अवलोकन करेंगे। सभी कार्य प्रारंभ हो चुके हैं।
जिलाधिकारी ने बताया कि दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बनाने की दिशा में तेजी से काम चल रहा है। रनवे को 3 किमी से बढ़ाकर 4 किमी किया जाएगा, जिसके लिए 90 एकड़ भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया जारी है। 90 करोड़ की परियोजना की कागजी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और रैयतों को मुआवजा दिया जा रहा है। मार्च 2026 तक नाइट लैंडिंग शुरू हो जाएगी। वर्तमान 3000 वर्ग फीट टर्मिनल के स्थान पर 60,000 वर्ग फीट का वर्ल्ड-क्लास टर्मिनल बनाया जाएगा।
13 जनवरी को घोषित 50 एकड़ कार्गो हाउस, लॉजिस्टिक्स व कार्गो हब हेतु भूमि का भी मुख्यमंत्री निरीक्षण करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री नागेंद्र झा स्टेडियम, दरभंगा पहुंचेंगे, जहां विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के स्टॉल लगाए जाएंगे।
यहां करीब 104 करोड़ रुपये की योजनाओं में 50 योजनाओं का शिलान्यास तथा 32 करोड़ की लागत से 40 योजनाओं का उद्घाटन किया जाएगा।
कार्यक्रम में जीविका महिला सशक्तिकरण, मुख्यमंत्री रोजगार योजना, उद्यमी योजना एवं समाज कल्याण विभाग के स्टॉल लगाए जाएंगे, जहां लाभुकों को चेक वितरण किया जाएगा।
इसके पश्चात समीक्षा बैठक, जन संवाद, जनसभा एवं राज मैदान में कार्यक्रम संपन्न होगा।
#DarbhangaNews #SamriddhiYatra #NagendraJhaStadium #BiharDevelopment #RxTvBharat


