फाइलेरिया उन्मूलन की दिशा में बड़ा अभियान

फाइलेरिया उन्मूलन की दिशा में बड़ा अभियान

फाइलेरिया उन्मूलन की दिशा में बड़ा अभियान

11 फरवरी को जीविका दीदियों द्वारा विशेष मेगा कैम्प का आयोजन

RxTv BHARAT | दरभंगा | 03 फरवरी 2026

जिले में फाइलेरिया उन्मूलन के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत 10 फरवरी 2026 से “सर्वजन दवा सेवन (एमडीए) कार्यक्रम” की शुरुआत की जाएगी।
इस अभियान के अंतर्गत प्रत्येक नागरिक को डीईसी,एल्बेंडाजोल एवं आइवरमेक्टिन की दवा का सेवन कराया जाएगा, ताकि संक्रमण की श्रृंखला को पूरी तरह समाप्त किया जा सके।

फाइलेरिया उन्मूलन की दिशा में बड़ा अभियान

इस व्यापक अभियान में जीविका दीदियों की अग्रणी भूमिका तय की गई है। जिला फाइलेरिया विभाग के अनुसार 11 फरवरी 2026 को सभी आंगनवाड़ी केंद्रों पर जीविका दीदियों एवं उनके परिवारों के लिए विशेष मेगा कैम्प आयोजित किया जाएगा।

📌 जागरूकता अभियान भी होगा संचालित

मेगा कैम्प के साथ-साथ फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर जागरूकता आंदोलन भी संचालित किया जाएगा।
कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु एरिया कोऑर्डिनेटर सुजाता आनंद द्वारा विशेष रणनीति तैयार की गई है, तथा सभी एमआरपी एवं सीएनआरपी का उन्मुखीकरण पूर्ण कर लिया गया है।

👥 घर-घर दवा सेवन के लिए प्रेरित करेंगी जीविका दीदियां

जीविका प्रखंड परियोजना प्रबंधक शिकंदर आज़म ने बताया कि जीविका दीदियों को घर-घर जाकर लोगों को दवा सेवन के लिए प्रेरित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

उन्होंने कहा, “जीविका दीदियां ग्रामीण समाज में विश्वास का प्रतीक हैं। उनकी सक्रिय भागीदारी से न केवल दवा सेवन दर में वृद्धि होगी, बल्कि फाइलेरिया के प्रति जन-जागरूकता भी तेजी से फैलेगी।”

⚠️ फाइलेरिया बन सकता है स्थायी दिव्यांगता का कारण

डॉ. मिश्रा ने बताया कि फाइलेरिया एक गंभीर बीमारी है, जो लंबे समय तक शरीर में रहने पर स्थायी दिव्यांगता का कारण बन सकती है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति के लिए दवा सेवन अत्यंत आवश्यक है।

उन्होंने आगे कहा, “केंद्र सरकार ने वर्ष 2027 तक फाइलेरिया उन्मूलन का लक्ष्य निर्धारित किया है। दरभंगा जिला इस दिशा में पहले ही कई महत्वपूर्ण कदम उठा चुका है। जीविका दीदियों की सक्रिय भागीदारी इस अभियान को नई ऊर्जा देगी।”

उन्होंने आम जनता से अपील की कि वे पूरे परिवार के साथ दवा का सेवन कर फाइलेरिया मुक्त समाज बनाने में सहयोग करें।

मौके पर पिरामल फाउंडेशन से चन्द्रेश कुमार कर्ण, एमडीए कोऑर्डिनेटर चंदन कुमार रॉय, तथा सभी एमआरपी और सीएनआरपी उपस्थित रहे।


Rxtv Bharat | Bihar Trusted News Network

Filariasis Eradication, MDA Program, Jeevika Didis, Darbhanga Health News, Bihar Health Mission

#FilariasisFree #MDAProgram #JeevikaDidis #DarbhangaNews #HealthMission #RxTvBharat

शेयर करे...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!