शब-ए-बारात को लेकर प्रशासन सतर्क डीएम व एसएसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

RxTv BHARAT | Bihar Trusted News Network
🕊️ शब-ए-बारात को लेकर प्रशासन सतर्क
👮♂️ डीएम व एसएसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
RxTv BHARAT :
आज दिनांक 03 फरवरी 2026 को जिला अधिकारी, दरभंगा एवं वरीय पुलिस अधीक्षक, दरभंगा द्वारा शब-ए-बारात पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जिले के विभिन्न चौक-चौराहों पर तैनात पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिस कर्मियों का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, गश्ती, भीड़ नियंत्रण एवं विधि-व्यवस्था संधारण से संबंधित तैयारियों का गहनता से जायजा लिया।
साथ ही ड्यूटी पर तैनात पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
जिला अधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट निर्देश दिया कि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह, असामाजिक गतिविधि अथवा विधि-व्यवस्था में व्यवधान को सख्ती से रोका जाए।
आम नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी।
अधिकारियों ने कहा कि प्रशासन द्वारा शांति, सौहार्द और आपसी भाईचारे के साथ पर्व मनाने के लिए
सभी आवश्यक इंतजाम किए गए हैं।
आम जनता से भी अपील की गई है कि वे प्रशासन का सहयोग करें एवं किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल दें।
#RxTvBharat #DarbhangaNews #ShabEBaraat
#LawAndOrder #DistrictAdministration
#DMDarbhanga #SSPDarbhanga
#PeaceAndHarmony #BiharNews


