RxTv BHARAT | Bihar Trusted News Network
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!👮♂️ दरभंगा पुलिस केन्द्र में सम्मान-सह-विदाई समारोह
🎖️ सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को SSP ने किया सम्मानित
RxTv BHARAT :
आज दिनांक 03 फरवरी 2026 को वरीय पुलिस अधीक्षक, दरभंगा द्वारा पुलिस केन्द्र, दरभंगा में
सेवानिवृत्त हुए पुलिसकर्मियों के सम्मान में सम्मान-सह-विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर पु०अ०नि० बरुण कुमार चौधरी, पु०अ०नि० अंसारुल हक, पु०अ०नि० परवेज अहमद एवं हवलदार विजय राम को उनके दीर्घकालीन एवं सराहनीय सेवा योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

वरीय पुलिस अधीक्षक, दरभंगा ने सेवा काल के दौरान उनके द्वारा किए गए कर्तव्यनिष्ठ, अनुशासित एवं उत्कृष्ट कार्यों की सराहना करते हुए सभी सेवानिवृत्त कर्मियों को शॉल एवं सेवांत लाभ की निकासी से संबंधित प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
उन्होंने सभी सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों के स्वस्थ, सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि पुलिस विभाग में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।
👏 सम्मान और सेवा का प्रतीक :
यह समारोह न केवल सेवा के प्रति सम्मान का प्रतीक है, बल्कि आने वाली पीढ़ी के पुलिसकर्मियों के लिए प्रेरणास्रोत भी है।
#RxTvBharat #DarbhangaPolice #FarewellCeremony
#PoliceCentreDarbhanga #SSPDarbhanga
#PoliceHonour #BiharPolice #DarbhangaNews





