अपराध पर सख्ती: दरभंगा एसएसपी ने की मासिक अपराध गोष्ठी, थानाध्यक्षों को सख्त निर्देश
RxTvBHARAT | दरभंगा | 07 फरवरी 2026
- 🚓 जनवरी माह 2025 के कांडों की थानावार समीक्षा
- ⚖️ हत्या, डकैती, लूट, दहेज हत्या सहित गंभीर अपराधों पर फोकस
- 📌 शराबबंदी, ड्रग्स, 112, ई-साक्ष्य व गश्ती को लेकर सख्त निर्देश
वरीय पुलिस अधीक्षक, दरभंगा द्वारा दिनांक 07 फरवरी 2026 को वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय, दरभंगा में जनवरी माह 2025 की मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में जिले की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण तथा लंबित एवं निष्पादित कांडों की विस्तृत समीक्षा की गई।
अपराध गोष्ठी में नगर पुलिस अधीक्षक दरभंगा, सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक सह साइबर थानाध्यक्ष, पुलिस उपाधीक्षक यातायात, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय, पुलिस उपाधीक्षक रक्षित, सभी अंचल पुलिस निरीक्षक, सभी थानाध्यक्ष एवं सभी शाखा प्रभारी उपस्थित रहे।
वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा थानावार पूर्व से लंबित कांड, जनवरी माह में प्रतिवेदित कांड एवं जनवरी माह में निष्पादित कांडों की शीर्षवार समीक्षा की गई। समीक्षा में हत्या, डकैती, लूट, दहेज हत्या सहित अन्य गंभीर अपराध शामिल रहे। इस दौरान अपराध नियंत्रण एवं विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
गोष्ठी के दौरान सभी थानाध्यक्षों को छात्र-छात्राओं के हॉस्टल, लॉज एवं छात्रावासों की नियमित जांच करने, आगामी पर्व-त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने, ई-समन, वारंट, इश्तेहार एवं कुर्की के निष्पादन में तेजी लाने तथा नारकोटिक्स पदार्थ, ड्रग्स एवं नशीली दवाओं की बिक्री पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
इसके साथ ही यातायात दुर्घटना से संबंधित मामलों में I-RAD एवं e-DAR की समयबद्ध एंट्री सुनिश्चित करने, सक्रिय अपराधियों का विवरण गुंडा पंजी में अद्यतन करने, ई-साक्ष्य ऐप पर महत्वपूर्ण मामलों से संबंधित वीडियो अपलोड करने, शराबबंदी उल्लंघन व तस्करी पर कठोर कार्रवाई तथा चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु सघन गश्ती चलाने के निर्देश दिए गए।
वरीय पुलिस अधीक्षक ने थानों में आने वाले फरियादियों के साथ शालीन व्यवहार करते हुए त्वरित विधि-सम्मत कार्रवाई, न्यायालय से प्राप्त परिवाद पत्रों पर शीघ्र प्राथमिकी दर्ज करने, डायल 112 पर प्राप्त शिकायतों का समय पर निष्पादन तथा प्रत्येक दिन सुबह थाना स्तर पर टास्किंग बैठक करने का भी निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि अपराध नियंत्रण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन | Sponsored
🚨 अपना समाचार, विज्ञापन और ब्रांड प्रमोशन कराएं 🚨
जिला स्तर से लेकर राज्य स्तर तक
RxTvBharat पर पाएं
High Reach • High Trust • High CPC
📞 संपर्क करें: 7857886847
👉 WhatsApp News Group Join करें
Business • Political • Local Ads Accepted
Darbhanga Police News, SSP Darbhanga, Monthly Crime Meeting, Bihar Police Update, Law and Order Bihar
#DarbhangaPolice #SSPDarbhanga #CrimeReview #BiharPolice #LawAndOrder #RxTvBharat




