दरभंगा में अनिशा कुमारी हत्याकांड: पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में देरी, नगर पुलिस अधीक्षक से हस्तक्षेप की मांग
FIR दर्ज, मुख्य आरोपी अब भी फरार — पीड़ित परिवार ने उठाए सवाल
- FIR संख्या 5106013260022/2026 यूनिवर्सिटी थाना में दर्ज
- पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट थाना को अब तक उपलब्ध नहीं
- परिजनों ने नगर पुलिस अधीक्षक से व्यक्तिगत निगरानी की मांग की
RxTv BHARAT | 14 फरवरी 2026 :
दरभंगा: अनिशा कुमारी हत्याकांड को लेकर नया मोड़ सामने आया है। पीड़िता के भाई रौशन कुमार ने पुलिस अधीक्षक, दरभंगा को ज्ञापन देकर पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में देरी पर गंभीर चिंता जताई है। उनका कहना है कि 26 जनवरी 2026 को लक्ष्मी सागर क्षेत्र, वार्ड संख्या 16 में घटना हुई थी, जिसके बाद यूनिवर्सिटी थाना में FIR संख्या 5106013260022/2026 दर्ज की गई।
परिजनों के अनुसार, दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (DMCH) में पोस्टमॉर्टम संपन्न होने के बावजूद रिपोर्ट अब तक संबंधित थाना को उपलब्ध नहीं कराई गई है। मुख्य आरोपी समेत अन्य नामजद लोग कथित तौर पर फरार बताए जा रहे हैं।
पीड़ित परिवार ने एसपी से मामले की व्यक्तिगत निगरानी, निष्पक्ष व शीघ्र जांच तथा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट तत्काल उपलब्ध कराने की मांग की है। अब निगाहें जिला पुलिस प्रशासन की आगामी कार्रवाई पर टिकी हैं।
#Darbhanga #AnishaKumariCase #JusticeForAnisha #BiharCrime #RxTvBharat




