दरभंगा डीलर बहाली में बड़ा विवाद
मेधा सूची पर उठे सवाल, DM ने दिया निष्पक्ष जांच का भरोसा
RxTv BHARAT | 16 फरवरी 2026 |
दरभंगा: बहादुरपुर प्रखंड अंतर्गत हरिपट्टी पंचायत में जन वितरण प्रणाली (PDS) डीलर बहाली को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। चयन प्रक्रिया में अनियमितता और कंप्यूटर टेस्ट में कथित पक्षपात का आरोप लगाते हुए एक अभ्यर्थी ने जिलाधिकारी से सीधे शिकायत की, जिसके बाद मामला प्रशासनिक स्तर पर गंभीरता से लिया गया है।
फरियादी ने आरोप लगाया कि मेधा सूची तैयार करने में पारदर्शिता नहीं बरती गई और कंप्यूटर ज्ञान के मूल्यांकन में गलत तरीके से अधिक अंक देकर एक अभ्यर्थी को शीर्ष पर रखा गया। जबकि योग्य उम्मीदवारों को नीचे स्थान दिया गया है। इस आरोप के बाद चयन प्रक्रिया पर सवाल खड़े हो गए हैं।
जिलाधिकारी ने पूरे मामले को ध्यानपूर्वक सुना और तुरंत जिला आपूर्ति विभाग को संज्ञान लेकर विस्तृत जांच करने तथा नियमों के अनुरूप कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। सूत्रों के अनुसार, जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे आवश्यक वैधानिक कदम उठाए जाएंगे।
दरभंगा में डीलर बहाली को लेकर उठे इस विवाद ने पारदर्शिता और निष्पक्षता पर बहस छेड़ दी है। अब सभी की नजर प्रशासनिक कार्रवाई पर टिकी है कि क्या योग्य अभ्यर्थी को न्याय मिल पाएगा और क्या बहाली प्रक्रिया में सुधार होगा।
—
#Darbhanga #DealerBahali #PDSBharti #Haripatti #Bahadurpur #DMAction #BiharNews #Investigation




