रिश्वतखोरी पर बड़ी कार्रवाई : प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी 10 हजार घूस लेते गिरफ्तार

रिश्वतखोरी पर बड़ी कार्रवाई : प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी 10 हजार घूस लेते गिरफ्तार

रिश्वतखोरी पर बड़ी कार्रवाई : प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी 10 हजार घूस लेते गिरफ्तार

निगरानी ब्यूरो की ट्रैप टीम ने किराये के आवास से रंगे हाथ दबोचा

RxTv BHARAT | समस्तीपुर | 24 फरवरी 2026

प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी 10,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
● PDS अतिरिक्त खाद्यान्न आवंटन बढ़ाने के बदले मांगी गई थी घूस
● निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की ट्रैप टीम ने दलसिंह सराय से पकड़ा

RxTv BHARAT : बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में आज समस्तीपुर जिले में एक बड़ी ट्रैप कार्रवाई करते हुए प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, विद्यापति नगर एवं उजियारपुर प्रखंड के प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी राजेश कुमार भगत पर जन वितरण प्रणाली (PDS) के तहत अतिरिक्त खाद्यान्न आवंटन बढ़ाने के बदले रिश्वत मांगने का आरोप था। मनियारपुर निवासी परिवादी श्री राम एकबाल सिंह ने इस संबंध में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, पटना कार्यालय में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी।

ब्यूरो द्वारा शिकायत का सत्यापन कराया गया, जिसमें आरोपी द्वारा रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई। प्रथम दृष्टया आरोप सही पाए जाने के बाद निगरानी थाना कांड संख्या-023/26 दर्ज कर पुलिस उपाधीक्षक श्री अखिलेश कुमार के नेतृत्व में विशेष धावादल का गठन किया गया।

धावादल ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए आरोपी अधिकारी को थाना दलसिंह सराय क्षेत्र के काली चौक स्थित उनके किराये के आवास से 10,000 रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पूछताछ की जा रही है तथा उसे माननीय विशेष न्यायालय (निगरानी), मुजफ्फरपुर में प्रस्तुत किया जाएगा।

इस कार्रवाई से सरकारी तंत्र में रिश्वतखोरी पर सख्त संदेश गया है। आम जनता ने निगरानी ब्यूरो की इस त्वरित कार्रवाई की सराहना की है।

📢 बिहार की ऐसी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए अभी जुड़ें RxTv BHARAT WhatsApp ग्रुप से


👉 Join Now

Samastipur News, Vigilance Bureau Bihar, Bribery Case, Block Supply Officer Arrest, PDS Scam, Bihar Corruption News

#Samastipur #VigilanceRaid #BriberyCase #PDS #BiharNews #BreakingNews #Corruption #RxTvBHARAT

शेयर करे...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!