📱 मोबाइल छीना, फिर पत्थरबाजी! दरभंगा में आधी रात बवाल – पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई..
5 युवक हिरासत में..
मदारपुर वार्ड 28 में स्नैचिंग विवाद ने लिया हिंसक रूप • एक घायल • City SP खुद पहुंचे मौके पर
RxTv BHARAT 📍 मदारपुर |दरभंगा | बिहार
🔹 मोबाइल छीनने को लेकर दो पक्षों में विवाद
🔹 मारपीट और हल्की पत्थरबाजी से इलाके में अफरातफरी
🔹 पुलिस ने 5 युवकों को हिरासत में लेकर हालात किए काबू
दरभंगा : शहर से बुधवार देर रात एक बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आई, जहां एक मामूली मोबाइल स्नैचिंग की घटना ने पूरे मोहल्ले का माहौल बिगाड़ दिया।
नगर निगम के मदारपुर वार्ड संख्या 28 में कुछ युवकों द्वारा एक छात्र का मोबाइल छीन लिए जाने के बाद विवाद इतना बढ़ गया कि देखते ही देखते मारपीट और पत्थरबाजी शुरू हो गई।
जानकारी के मुताबिक पीड़ित युवक अपने परिजनों के साथ मोबाइल वापस लेने आरोपियों के घर पहुंचा था। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई, जो अचानक हाथापाई में बदल गई।
कुछ ही मिनटों में ईंट-पत्थर चलने लगे और इलाके में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। स्थानीय लोग डर के कारण अपने घरों में दुबक गए।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पार्षद प्रतिनिधि ने तुरंत पुलिस को जानकारी दी। पुलिस प्रशासन ने बिना देरी किए मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया।
खुद सिटी एसपी और सदर डीएसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और पुलिस बल तैनात कर दिया गया।
इस दौरान एक युवक घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए दोनों पक्षों से कुल पांच युवकों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ जारी है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले की गहन जांच की जा रही है और दोषियों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
स्थानीय लोगों का कहना है कि छोटी सी बात ने अचानक बड़ा रूप ले लिया, जिससे रातभर पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना रहा। हालांकि फिलहाल स्थिति पूरी तरह शांतिपूर्ण है और पुलिस लगातार गश्त कर रही है।
दरभंगा पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया है – कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।
🚨 सबसे तेज लोकल ब्रेकिंग न्यूज़ पाएं
RxTv BHARAT WhatsApp ग्रुप से जुड़ें और अपने शहर की हर बड़ी खबर तुरंत पाएं




