अभिषेक के बाद अब ममता बनर्जी ने कहा- भाजपा की मदद के लिए चुनाव आयोग ने SIR में वोटर के नाम हटाये

अभिषेक के बाद अब ममता बनर्जी ने कहा- भाजपा की मदद के लिए चुनाव आयोग ने SIR में वोटर के नाम हटाये

तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी के दावे के एक दिन बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और चुनाव आयोग पर हमला बोला है. ममता बनर्जी ने सोमवार को कोलकाता में कहा कि भाजपा की मदद के लिए वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के दौरान मतदाता सूची से वोटर्स के नाम हटा दिये गये.

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

भवानीपुर में एक भी वोटर बचा, तो मैं जीत जाऊंगी – ममता

ममता बनर्जी ने भाजपा की ‘परिवर्तन यात्रा’ पर भी तंज कसा. उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा की यह आखिरी यात्रा होगी. तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ने कहा कि मेरे भावानीपुर निर्वाचन क्षेत्र में मतदाताओं के नाम बड़े पैमाने पर हटाये गये हैं. उन्होंने कहा कि अगर एक भी मतदाता बच जाता है, तो भी मैं जीत जाऊंगी.

The post अभिषेक के बाद अब ममता बनर्जी ने कहा- भाजपा की मदद के लिए चुनाव आयोग ने SIR में वोटर के नाम हटाये appeared first on Prabhat Khabar.

शेयर करे...
Journalist Rohit
CHANNEL HEAD & EDITOR
Journalist Rohit
EDITOR - IN - CHIEF
RxTv BHARAT
🎙️ केवल सच की बात
error: Content is protected !!