ड्यूटी से गायब दो पुलिसकर्मी निलंबित, दरभंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई

ड्यूटी से गायब दो पुलिसकर्मी निलंबित, दरभंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई

ड्यूटी से गायब दो पुलिसकर्मी निलंबित, दरभंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई

महिला सिपाही व जवान बिना सूचना अनुपस्थित, तत्काल प्रभाव से सस्पेंड

RxTv BHARAT | दरभंगा | 04 मार्च 2026

🔹 केवटी थाना से जुड़ा मामला
🔹 महिला सिपाही 03 मार्च से लापता ड्यूटी
🔹 जवान रात में ड्यूटी छोड़कर चले गए
🔹 थानाध्यक्ष की रिपोर्ट पर कार्रवाई
🔹 दोनों को तत्काल प्रभाव से निलंबित

प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार होली पर्व के मद्देनजर पुलिस विभाग में अनुशासन बनाए रखने हेतु सख्त कार्रवाई की गई है। केवटी थाना के कार्यालय द्वारा समर्पित प्रतिवेदन में बताया गया कि थाना में प्रतिनियुक्त महिला सिपाही 1347 लक्ष्मी कुमारी दिनांक 03 मार्च 2026 से बिना किसी सूचना के अपने कर्त्तव्य से अनुपस्थित हैं।

वहीं PTC 124 राधेश्याम राम को 02 मार्च की रात्रि 22:00 बजे से 03 मार्च सुबह 08:00 बजे तक ओ०डी० ड्यूटी में प्रतिनियुक्त किया गया था, लेकिन वे 03 मार्च की रात्रि 00:30 बजे के बाद ड्यूटी छोड़कर बिना सूचना के चले गए। फोन पर पूछताछ में उन्होंने लहेरियासराय कपड़ा खरीदने जाने की बात कही, परंतु 04 मार्च तक अपने कर्त्तव्य पर वापस नहीं लौटे।

थानाध्यक्ष के प्रतिवेदन के आधार पर दोनों पुलिसकर्मियों को कर्त्तव्य में लापरवाही एवं अनुपस्थित रहने के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। विभाग द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Darbhanga Police Action: Two Suspended for Duty Negligence | Bihar Police Breaking News

शेयर करे...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!