दरभंगा में मंत्री मदन सहनी ने आवास पर कार्यकर्ताओं संग खेली होली

दरभंगा में मंत्री मदन सहनी ने आवास पर कार्यकर्ताओं संग खेली होली

दरभंगा में मंत्री मदन सहनी ने आवास पर कार्यकर्ताओं संग खेली होली

रंग-गुलाल, फूलों की होली और पारंपरिक गीतों के बीच दिया भाईचारे व स्वच्छता का संदेश

RxTv BHARAT | ब्यूरो दरभंगा | होली 2026

● मंत्री आवास पर सैकड़ों समर्थक हुए शामिल
● फूलों और रंगों से खेली गई पारंपरिक होली
● होली गीत, संगीत और पारंपरिक व्यंजनों का आयोजन
● स्वच्छ और सुरक्षित होली खेलने की अपील

RxTv BHARAT,दरभंगा (4 मार्च 2026): दरभंगा में होली के पावन अवसर पर बिहार सरकार के समाज कल्याण विभाग के मंत्री मदन सहनी ने अपने आवास पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ धूमधाम से होली मनाई। सुबह से ही मंत्री आवास पर लोगों का आना-जाना लगा रहा और पूरा परिसर रंग-गुलाल व खुशियों से सराबोर नजर आया।

क्लिक करे वीडियो देखें 👇👇👇

समर्थकों ने मंत्री जी को अबीर-गुलाल लगाकर होली की बधाई दी, वहीं मंत्री ने भी सभी को गले लगाकर रंग लगाया और प्रेम व सौहार्द का संदेश दिया। फूलों की होली, ढोल-नगाड़ों और पारंपरिक मिथिला गीतों ने माहौल को और भी रंगीन बना दिया।

दरभंगा में मंत्री मदन सहनी ने आवास पर कार्यकर्ताओं संग खेली होली

इस मौके पर पुआ, मालपुआ, सब्जी, मछली सहित कई पारंपरिक व्यंजनों का भी आयोजन किया गया। लोगों ने एक साथ बैठकर भोजन किया और वर्षों पुरानी परंपराओं को जीवंत रखा। होली के गीतों पर बुजुर्ग, युवा और बच्चे सभी झूमते नजर आए।

दरभंगा में मंत्री मदन सहनी ने आवास पर कार्यकर्ताओं संग खेली होली

मंत्री मदन सहनी ने कहा कि होली प्रेम और भाईचारे का त्योहार है, जहां लोग अपने गिले-शिकवे भुलाकर एक-दूसरे से मिलते हैं। उन्होंने कहा कि सदियों से चली आ रही इस परंपरा में सब एक-दूसरे को रंग लगाते हैं और खुशियां साझा करते हैं। जो लोग गीत नहीं जानते, वे भी गाने की कोशिश करते हैं — यही होली की असली भावना है।

दरभंगा में मंत्री मदन सहनी ने आवास पर कार्यकर्ताओं संग खेली होली

उन्होंने अपील की कि सभी लोग स्वच्छ, सुरक्षित और पर्यावरण के अनुकूल होली खेलें। गंदे पानी, नाले या कचरे का इस्तेमाल न करें और किसी को भी कष्ट या नुकसान न पहुंचे, इसका विशेष ध्यान रखें। खुशी मनाएं लेकिन ऐसा कोई कार्य न करें जिससे दूसरों को परेशानी हो।

वीडियो पूरा देखे 👇👇👇

मिथिला क्षेत्र में भी होली की धूम देखने को मिली। गांव से लेकर शहर तक रंग, गुलाल और संगीत की गूंज रही। इस होली मिलन समारोह ने एक बार फिर सामाजिक एकता और आपसी सौहार्द का संदेश दिया।

👉 RxTv BHARAT

आपका अपना पत्रकार
जॉर्नलिस्ट रोहित | ब्यूरो दरभंगा


#DarbhangaNews #BiharNews #Holi2026 #MadanSahni #RxTvBHARAT #JournalistRohit #HoliCelebration #Mithila #FestivalVibes #LocalNews

शेयर करे...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!